गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Hisar airport से इन शहरों के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट, सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Hisar airport : अब सिर्फ अयोध्या या चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि जल्द ही हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के लिए भी सीधी…


Flights will fly to these cities from Hisar airport CM Saini made a big announcement
Flights will fly to these cities from Hisar airport CM Saini made a big announcement
Google News Follow us on Google

Hisar airport : अब सिर्फ अयोध्या या चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि जल्द ही हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। यह घोषणा खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू करते हुए की।

Advertisement

चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवा शुरू की। इस उद्घाटन अवसर पर सीएम खुद विमान में सवार हुए और उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा पर गए। इस उद्घाटन उड़ान में कुल 20 यात्रियों ने यात्रा की।

14 अप्रैल को हुआ था हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन

गौरतलब है कि 14 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसी दिन हिसार से अयोध्या के लिए पहली हवाई सेवा शुरू की गई थी, जिसे पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। अब इस एयरपोर्ट से उड़ानों का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद भी जल्द जुड़ेंगे

मीडिया से बातचीत में सीएम सैनी ने कहा कि अगली योजना के तहत हिसार को जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इन सेवाओं की घोषणा की जाएगी।

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से विकास को बढ़ावा मिलेगा

सरकार का मानना है कि हिसार जैसे शहरों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने से क्षेत्र में आर्थिक, औद्योगिक और शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से न केवल पर्यटन और व्यापार बढ़ेगा, बल्कि लोगों को तेज, सुरक्षित और समय की बचत वाली यात्रा सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मुख्यमंत्री का बयान- विकास की नई उड़ान
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “हिसार एयरपोर्ट हरियाणा के विकास की नई उड़ान है। यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए प्रदेश की नई सोच और तैयारी का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर हिस्से को हवाई मानचित्र पर मजबूत उपस्थिति दिलाना है।”

Hisar airport, Hisar airport today news, Hisar airport hindi news,

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp