गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Cheap Flats: हरियाणा के इन 5 इलाकों में फ्लैट हुए सस्ते, 10 हजार से भी कम कीमत; बेहतर सुविधाओं के साथ

Written by: सुनील चौहान

Published:

Cheap Flats: हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज हम आपको गुरुग्राम के कुछ ऐसे इलाकों के बारे में बताएंगे जहां कम कीमत में किराए पर…


Flats became cheaper in these 5 areas of Haryana 1
Flats became cheaper in these 5 areas of Haryana 1
Google News Follow us on Google

Cheap Flats: हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज हम आपको गुरुग्राम के कुछ ऐसे इलाकों के बारे में बताएंगे जहां कम कीमत में किराए पर घर आसानी से मिल सकता है। बताया जाता है कि गुरुग्राम में कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां केवल 10 हजार से भी कम कीमत में घर आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

Advertisement

इस खबर में शहर के कुछ ऐसे इलाकों के बारे में बताया गया है, जहां न केवल घर कम कीमत में मिलेगा, बल्कि यह इलाके कनेक्टिविटी और सुविधाओं से भी लैस होंगे।

पलम विहार

साइबर सिटी गुरुग्राम का पलम विहार इलाका भी किफायती किराए के लिए मशहूर है। ऐसा माना गया है कि यहां पर 1 BHK फ्लैट्स 6 हजार से लेकर 10000 रुपये में मिल जाता है। यह इलाका द्वारका एक्सप्रेसवे और NH-48 से कनेक्ट है। यहां पार्क, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और स्कूल की सुविधा भी आसानी से मिल जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सेक्टर 15

गुरुग्राम का सेक्टर 15 सबसे किफायती और सुविधाजनक इलाकों में से एक माना जाता है। यह इलाका एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के नजदीक है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर 1 BHK फ्लैट्स और सिंगल रूम्स केवल 8000 से लेकर 10,000 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इस इलाके में बाजार, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल जाती है।

सेक्टर 56

सेक्टर 56 गोल्फ कोर्स रोड और साइबर सिटी के पास होने की वजह से काफी सस्ता इलाका माना जाता है। यहां 1 BHK और स्टूडियो अपार्टमेंट 8 से 10 हजार रुपये में मिल जाते हैं। यहां रैपिड मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा प्रोफेशनल्स के लिए काफी आकर्षक बनाती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सेक्टर 7 और राजेंद्र पार्क

सेक्टर 7 और राजेंद्र पार्क में 2 रूम सेट या 1 BHK फ्लैट्स 7,000-10,000 रुपये में उपलब्ध हो जाते हैं। यह इलाका द्वारका एक्सप्रेसवे और मुख्य बाजारों के पास है। परिवारों और बैचलर्स को यहां आसानी से कम कीमत में फ्लैट मिल जाएगा। इस इलाके में बुनीयादी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाएंगी।

सोहना रोड और सेक्टर 33

सोहना रोड के आसपास के इलाके, सेक्टर 33 में 1 BHK फ्लैट्स 8,500-10,000 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। यह इलाका भी NH-48 और दूसरी मुख्य सड़कों से कनेक्ट है। यह इलाका केआर मंगलम यूनिवर्सिटी जैसे लैंडमार्क्स के पास है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp