गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: पहले काटे राशन कार्ड, अब तेल कर दिया मंहगा? जानिए क्या है सरकार की मंशा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: हरियाणा सरकार समय समय लोगों को सुविधाएं देता रहता है। लेकिन इस बार राशन कार्ड धारकों को बडा झटका दिया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को…


Breaking News: हरियाणा सरकार समय समय लोगों को सुविधाएं देता रहता है। लेकिन इस बार राशन कार्ड धारकों को बडा झटका दिया गया है। हरियाणा सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को राशन में मिलने वाले सरसों के तेल की कीमतों बढा दी गई है।

Advertisement

 

ऐसे मे अब एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) और बीपीएल राशन कार्डधारकों को हर महीने मिलने वाला 2 लीटर तेल पहले की तरह 40 रुपये में नहीं, बल्कि 100 रुपये में मिलेगा। साफ जाहिर है कि अब हर कार्डधारक को 60 रुपए अधिक चुकाने होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इतना बढेगा बोझ: बता दें कि पहले पहले यह खर्च 1,56,494 कार्ड गुणा 40 रुपये यानी 62.59 लाख रुपये प्रति माह था। अब यानी एक महीने में ही 93.89 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ गरीब परिवारों पर पड़ेगा।

इतना ही नहीं अगर हम सालान की बात करें 18.77 करोड़ रुपये कार्डधारकों को डिपो होल्डर को तेल के बदले देने होंगे। पहले सालाना 7.51 करोड़ रुपये था। इस प्रकार 11.26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक भार गरीब लाभार्थियों पर आएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यह फैसला एएवाई और बीपीएल कार्डधारकों यानी समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए भारी संकट लेकर आया है। जिले में इस समय 1,56,494 बीपीएल राशन कार्डधारक हैं। हर कार्डधारक को हर महीने 2 लीटर तेल दिया जाता है। इस हिसाब से अब तेल के लिए प्रति कार्डधारक को 100 रुपये यानी कुल 1.56 करोड़ रुपये प्रति माह डिपो होल्डरों को देने होंगे। Breaking News

प्रदेश में जून माह में 46 लाख कार्ड धारक यानी 1.86 करोड़ परिवार ने राशन लिया था। प्रति कार्ड चार सदस्य की गणना होती है। एक परिवार को प्रति कार्ड एक किलो चीनी, दो लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य के पांच किलो गेहूं मिलता है।

इनमें 12.50 रुपये प्रति किलो चीनी और गेंहू निशुल्क मिलता है। खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के मुताबिक दो लीटर सरसों के तेल के लिए सरकार को 300 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। अब बीपीएल परिवारों से 100 रुपये लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp