शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेवाड़ी में फायरिंग, बोडिया कमालपुर गांव बना छावनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर में बड़े मंदिर में बडा हादसा होते होते टल गया। गांव के युवकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया।…


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेवाड़ी में फायरिंग, बोडिया कमालपुर गांव बना छावनी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेवाड़ी में फायरिंग, बोडिया कमालपुर गांव बना छावनी
Google News Follow us on Google

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर में बड़े मंदिर में बडा हादसा होते होते टल गया। गांव के युवकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर दही-हांडी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। बस फिर क्या था एक युवक ने दनादन फायरिंग  कर दी। फायरिंग के चलते मंदिर में भगदड़ मच गई। हालांकि फायरिंग करने वालो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते मौके पर उनकी टीम पहुंच गई थी। मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर में पुलिस तैनात कर दी गई।

Advertisement

जानिए क्या है विवाद, क्यो की फायरिंग: बता दे बोडियाकमालपुर के गांव के बड़े शिवर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में जागरण चल रहा था। आधी रात को मंदिर में मटकी (दही-हांडी) तोड़ने के लिए लाइट बंद कर जैसे ही गांव के युवक उपर चढने लगी गांव के प्रमोद ने गांव मांढिया निवासी संजीत, चीकू और सोले के साथ मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने की आवाज से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

FIRING
FIRING

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि प्रमोद ने माढ़ियां निवासी प्रमोद अपने साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर फायरिंग की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दही-हांडी तोड़ने के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। पता चला है आरोपित ने 4 राउंड हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए सरपंच ने क्या कहा: बता दे बोडिया कमालपुर गांव में रात को विवाद को लेकर फायरिंग हो गई।
गांव की सरपंच नेहा ने बताया कि रात को मंदिर में भंडारे के दौरान गोलियां चलने की सूचना हमें मिली थी। सुबह पता चला कि गांव के ही युवक ने दूसरे गांव के अपने साथियों के साथ मिलकर मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग की थी। फिलहल पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp