गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Fire News: दीवाली पर भिवाड़ी, रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में आग का तांडव, जानिए कैसे आग पर पाया काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Fire News: दीवाली के पर्व पर जहां लोगों ने दीयों और पटाखों के साथ खुशियां मनाईं, वहीं दूसरी ओर इन्हीं पटाखों की चिंगारियों ने कई जगह आगजनी की घटनाओं को जन्म दिया।…


Fire News: दीवाली के पर्व पर जहां लोगों ने दीयों और पटाखों के साथ खुशियां मनाईं, वहीं दूसरी ओर इन्हीं पटाखों की चिंगारियों ने कई जगह आगजनी की घटनाओं को जन्म दिया। रेवाडी व भिवाडी में पांच से अधिक स्थानों पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को पूरी रात आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।Fire News

Advertisement

धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में खड़ी चार वाल्वो बसों में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते चारों बसें धूं-धूं कर जल उठीं।Fire News

स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक सभी बसें पूरी तरह राख हो चुकी थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भिवाड़ी में दिवाली की रात प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
भिवाड़ी में दिवाली की रात प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

कबाड में आग: भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में सूरज सिनेमा के पास स्थित एक कबाड़ गोदाम में तेज धमाके के साथ आग लग गई। गोदाम में रखी प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़का दिया।

रीको दमकल केंद्र से पहुंची तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पशु चारा जला: बावल क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक किसान के करीब दो एकड़ में रखे पशुचारे में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की कोशिश के बाद आग बुझाई, लेकिन पूरा पशुचारा जलकर खाक हो गया। किसान ने व्यापार के लिए चार क्विंटल से अधिक बाजरे की कड़बी एकत्र की हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी।

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Fire News Rewari
दिवाली की रात धारूहेड़ा में राव ट्रांसपोर्ट की चार बसों में लगी आग

कचरे में लगी आग: वही राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीबालाजी एंटरप्राइजेज के कबाड़ गोदाम में रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। नगर परिषद और रीको दमकल केंद्र की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इसी रात सेंट गोबेन फैक्ट्री के पास स्थित कचरे के ढेर में भी आग लग गई, जिससे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया।Fire News

आग से हुआ लाखो का नुकसान: बता दे दीवाली की रात को सभी घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।Fire News

FIRE 3

फैक्ट्री में लगी आग: भिवाडी में प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार रात को भयंकर आग गई। गनीमत यहीं रही कंपनी बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई।Fire News

पुलिस और दमकल विभाग ने सभी स्थानों पर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि त्योहारों में पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।Fire News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp