गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Fire News: भिवाड़ी में दिवाली की रात प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Written by: Best24News

Published:

Fire News: दिवाली की रात एक बार फिर भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत…


Fire News: दिवाली की रात एक बार फिर भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यहीं की दिवाली पर अवकाश के चलते कोई जनहानि नही हुई।

Advertisement

दमकल विभग ​भिवाडी ने बताया कि सोमवार रात को करीब 10 बजे फैक्ट्री के अंदर भड़की। औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही एक निजी पेट्रोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने धुआं और आग देखकर तुरंत खुशखेड़ा थाने को सूचित किया।Fire News

तीन घंटे में पाया काबू: आग लगने की सूचना मिलते ही होंडा कंपनी की दो निजी दमकल गाड़ियों को भी मौके पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यही रही कि दीवाली पर अवकाश के चलते कंपनी बंद होने के कारण कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक ही रात में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इस दौरान फैक्ट्री में रखी कई मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, त्वरित कार्रवाई के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।Fire News

लाखों का हुआ नुकसान: आग से फैक्ट्री में रखा पूरा प्लास्टिक स्टॉक और मशीनें जलकर राख हो गईं। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।Fire News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp