शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Fire News Haryana: आकेडा में लकडी व कबाड गोदाम में लगी भयंकर आग

Written by: Best24News

Published:

Fire News:  धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के आकेडा गांव गुरूवार देर रात लकडी व कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग…


Fire News:  धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के आकेडा गांव गुरूवार देर रात लकडी व कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग के साथ लगातार हो रहे धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कबाड़ और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली। आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया।

Advertisement

Fire News Haryana रेवाड़ी, भिवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, मानेसर और रीको सहित नगर परिषद की करीब 24 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारियों को कबाड में निकल काले धुएं और जहरीली गैसों के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। Fire News

आकेडा में लकडी व कबाड गोदाम में लगी भयंकर आग
आकेडा में लकडी व कबाड गोदाम में लगी भयंकर आग

12  घंटे पाया काबू: आग इतनी भयंकर थी करीब 10 घ्ंटे में आग पर काबू पाया। बताय जा रहा है कि पहले कबाड गोदाम में आग लगी तथा बाद में उस आग ने लकडी के गोदाम का अपनी चपेट में लिया। कुछ लोगों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी लगी है। लेकिन पुलिस और दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी है।Fire News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बता दे कि करीब 23 दिन यहीं पास के प्लास्टिक गोदाम मे भयंकर आग लग गई थी। उस दिन में करीब 9 घंटे मे आग पर काबू पाया था। आकेडा में बडी संख्या अवैध गोदा बने हुए है। जहा अक्सर ​गर्मियों में आग लगती रहती है।Fire News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp