गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

INDIAN BANK के चीफ मैनेजर पर FIR, जमीन नीलामी मामले मे हड़पे 61 लाख 75 हजार रुपए

Written by: सुनील चौहान

Published:

INDIAN BANK : जींद में पूर्व इनेलो विधायक रामफल कुंडू के बेटे की शिकायत पर इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। चीफ बैंक मैनेजर ने…


INDIAN BANK : जींद में पूर्व इनेलो विधायक रामफल कुंडू के बेटे की शिकायत पर इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। चीफ बैंक मैनेजर ने तथ्य छिपाते हुए 70 कनाल 19 मरले जमीन की नीलामी करवा दी और उससे 61 लाख 75 हजार रुपए हड़प लिए। बाद में पता चला कि जिस जमीन की नीलामी हुई है, उस पर कोर्ट केस चल रहा है। इस पर पीड़ित ने अलेवा पुलिस थाना में शिकायत दी, जिसके बाद चीफ मैनेजर पर केस दर्ज किया गया।

Advertisement

पुलिस को दी शिकायत में जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पूर्व विधायक रामफल कुंडू के बेटे गगन कुंडू ने बताया कि वह पेशे से किसान है। 6 नवंबर 2024 को इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी के माध्यम से अलेवा क्षेत्र के बधाना गांव में 70 कनाल 19 मरले जमीन व लेयर फॉर्म की बिक्री के लिए समाचार पत्र में पब्लिक नोटिस जारी किया था।INDIAN BANK

बैंक ने ऑक्शन नोटिस में कहा था जमीन का फिजिकल पोजसन बैंक के पास है। इस नोटिस के अनुसार, 27 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नीलामी होनी थी। बैंक द्वारा ऑक्शन नोटिस में कहा गया था कि फिजिकल पॉजेशन बैंक के पास है। इस संपत्ति के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई लंबित नहीं है। यह सभी प्रकार के भार से मुक्त है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस आश्वासन पर शिकायतकर्ता गगन ने नीलामी में भाग लिया। उसे नीलामी की तारीख से पहले 24 लाख 70 हजार रुपए की राशि जमा करवाने के लिए कहा गया तो उसने चीफ मैनेजर संदीप राठी के दिए आश्वासन पर यकीन कर के ये राशि पहले जमा करवा दी। इसके बाद 27 नवंबर को नीलामी में भाग लेकर जमीन की बोली 2 करोड़ 47 लाख रुपए लगाई, तो उसकी बोली सबसे ज्यादा रही।INDIAN BANK
बोली का 25 प्रतिशत 37 लाख रुपए का भुगतान तुरंत करवाया
गगन कुंडू के मुताबिक, इसके बाद बैंक प्रबंधक द्वारा उसके पास 27 नवंबर को ही बिक्री सूचना पत्र भेजा गया और उसे बोली का 25 प्रतिशत 37 लाख 5 हजार रुपए का भुगतान करने के लिए कहा गया। उसने बैंक की प्रतिष्ठा और चीफ मैनेजर के आश्वासन पर रुपए जमा करवा दिए, जिसके बाद उसकी कुल जमा राशि 61 लाख 75 हजार रुपए जमा हो गई। बाद में उसे पता चला कि चीफ मैनेजर संदीप राठी ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस तथ्य को उससे छिपाया गया कि 70 कनाल, 19 मरले की इस जमीन पर कभी बैंक का कब्जा रहा ही नहीं था और इस जमीन पर अतिक्रमण का केस डला हुआ था।जमीन का मालिक भी कोई और है और पूरी जमीन कोर्ट केस में उलझी है। संदीप राठी ने अपने सहयोगियों ब्रांच मैनेजर, एजीएम, डीजीएम के साथ मिलकर उसके साथ धोखा किया है। सिविल लाइन पुलिस ने गगन कुंडू की शिकायत पर संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp