Political News: कैप्टेन अजय यादव के लिए क्यों है आज का दिन खास, यहां जानें ?

On: August 9, 2026 5:11 PM
Follow Us:
कैप्टेन अजय यादव के लिए क्यों है आज का दिन खास

Political News: हरियाणा (Best24News): 9 अगस्त का दिन भारतीय राजनीति में एक विशेष पहचान रखता है। इसी दिन वर्ष 1988 में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की गरिमामयी उपस्थिति में रेवाड़ी के कैप्टेन अजय यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की गई थी। 38 वर्षों की इस सुदीर्घ राजनीतिक यात्रा के अवसर पर पार्टी की विचारधारा, देश की एकता और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट निष्ठा व समर्पण व्यक्त किया गया।

कैप्टेन अजय यादव
कैप्टेन अजय यादव

 

“कांग्रेस केवल दल नहीं, सामाजिक न्याय व लोकतंत्र की विचारधारा है”

कैप्टेन अजय यादव ने कहा कि 38 वर्षों की इस निष्ठापूर्ण यात्रा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कांग्रेस उनके लिए केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह देश की अखंडता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीब-वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाली एक मजबूत विचारधारा है।

जानिए कौन है कैप्टन अजय सिंह यादव

कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी और हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र के एक प्रमुख और कद्दावर नेता हैं। वे रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक रहे हैं और कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

कैप्टेन अजय यादव
कैप्टेन अजय यादव

बता दे कि कैप्टन अजय यादव का जन्म 11 फरवरी 1958 को रेवाड़ी जिले के सहारनवास गांव में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वे भारतीय सेना में अधिकारी रहे और कैप्टन पद से सेवामुक्त हुए।सेना छोड़ने के बाद उन्होंने रेवाड़ी से अपनी राजनीतिक शुरू की।

रेवाड़ी में राजनीतिक सफर : वे रेवाड़ी विधानसभा सीट से 1989, 1991, 1996, 2000, 2005 और 2009 में विधायक चुने गए। उन्होंने हरियाणा सरकार में बिजली, वन, पर्यावरण, सिंचाई, राजस्व और चुनाव जैसे अहम विभाग को जिम्मेदार संभाली।

वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उनके परिवार का राजनीतिक रसूख भी रहा है। जिस समय हरियाणा में भाजपा की लहर थी यानि मोदी के कार्यकाल में उसके पुत्र चिरंजीव राव भी रेवाड़ी से विधायक रहे हैं।

जानिए आज का दिन क्यों है इतिहासिक

“9 अगस्त 1988 मेरे राजनीतिक जीवन का वह ऐतिहासिक दिन था, जिसने मेरी पूरी जीवन-यात्रा की दिशा तय की। इन 38 वर्षों में राजनीति में अनेक उतार-चढ़ाव आए और परिस्थितियां बदलीं, लेकिन कांग्रेस के विचारों और मेरे जनसेवा के संकल्प में कभी कोई बदलाव नहीं आया।”

 

कैप्टेन अजय यादव
कैप्टेन अजय यादव

संघर्ष का सफर निरंतर रहेगा जारी

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि 38 साल पहले राजीव गांधी के हाथों शुरू हुआ यह सफर आज भी उसी ऊर्जा, समर्पण और संकल्प के साथ जारी है। कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में देश और प्रदेश की जनता की सेवा, उनके अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक उत्थान का यह कार्य भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें