गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

PBKS vs RCB के बीच फाइनल मुकाबला आज, स्टेडियम में 5 लेयर सिक्योरिटी; जानें कैसे रहेगा मौसम

Written by: सुनील चौहान

Published:

PBKS vs RCB : IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखेन के लिए…


PBKS vs RCB : IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखेन के लिए एक लाख से ज्यादा दर्शक आने की संभावना है। ऐसे में स्टेडियम में 5 लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। 4 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

Advertisement

दोनों को 18 साल से पहले टाइटल का इंतजार है। दोनों टीमें स्टेडियम में शाम 7:30 बजे आमने सामने होंगी। बता दें कि मैच से पहले शाम 6:00 बजे से क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है।PBKS vs RCB

बेंगलुरु चौथी और पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों टीमों के बीच आपस में पहला ही फाइनल होगा। RCB 2009, 2011 और 2016 में फाइनल हार चुकी है, वहीं PBKS को 2014 में इकलौता फाइनल गंवाना पड़ा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

PBKS और RCB के बीच IPL इतिहास में अब तक 36 मुकाबले खेले गए। दोनों ने 18-18 मैच जीते। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। दोनों इसी सीजन के क्वालिफायर-1 में भी भिड़ी थीं, तब बेंगलुरु ने 8 विकेट से मैच जीता था। इस सीजन दोनों के बीच चौथा मैच होगा। 2 में बेंगलुरु और 1 में पंजाब को जीत मिली।

अहमदाबाद में आज 64% बारिश की आशंका है। हालांकि, मैदान पर सब-सॉइल ड्रेनेज सिस्टम है, इससे मैदान 30 मिनट में सूख जाएगा।PBKS vs RCB

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp