शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ देशभर के किसानों का संवाद, रेवाड़ी की आनिता यादव ने साझा किए प्राकृतिक खेती के अनुभव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर से आमंत्रित किसानों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में…


केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ देशभर के किसानों का संवाद, रेवाड़ी की आनिता यादव ने साझा किए प्राकृतिक खेती के अनुभव
केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ देशभर के किसानों का संवाद, रेवाड़ी की आनिता यादव ने साझा किए प्राकृतिक खेती के अनुभव
Google News Follow us on Google

Breaking News: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर से आमंत्रित किसानों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

दिल्ली स्थित आईसीएआर के श्री शुभ्रमण्यम हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव कंवाली से महिला किसान आनिता यादव ने भी विशेष रूप से भाग लिया।Breaking News

Women Empowerment Year के तहत एक महिला रोल मॉडल किसान के रूप में आमंत्रित आनिता यादव ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव देशभर के किसानों के साथ साझा किए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने बताया कि किस तरह प्राकृतिक खेती न केवल लागत को कम करती है, बल्कि भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखने में सहायक है। उनका संबोधन रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्र के किसानों के लिए गर्व और उत्साह का विषय रहा, क्योंकि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जिले की एक महिला किसान ने देश के कृषि मंत्री के मंच से किसानों को संबोधित किया।

हरियाणा में हो रही प्राकृतिक खेती: अपने संबोधन में आनिता यादव ने हरियाणा में हो रही प्राकृतिक खेती की प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने अरावली किसान क्लब और धारूहेड़ा नैचुरल एग्रो फार्म के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और बताया कि किस तरह किसान आपसी सहयोग और सहकारिता के माध्यम से प्राकृतिक खेती को सफल बना सकते हैं। उन्होंने अन्य राज्यों के किसानों से भी रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हरियाणा से 28 किसान हुए शामिल: बता दे कि प्राकृतिक किसानइस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के 24 से अधिक प्राकृतिक किसान शामिल हुए, जबकि देश के अन्य राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, असम, मणिपुर और उत्तर प्रदेश से 500 से अधिक किसानों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देशभर में किया गया, जिससे लाखों किसानों तक यह संदेश पहुंचा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती, महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की कृषि को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने में किसानों की भूमिका सबसे अहम है और ऐसे संवाद कार्यक्रम किसानों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp