back to top
Home Rewari News Rewari Breaking News: थ्रेशर मशीन में जिंदा कट गया किसान, परिवार के...

Rewari Breaking News: थ्रेशर मशीन में जिंदा कट गया किसान, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

थ्रेशर मशीन में जिंदा कट गया किसान, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
थ्रेशर मशीन में जिंदा कट गया किसान, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के खुशफित नगर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खेत से गेहूं निकलते समय खेत में काम कर रहे 52 साल के किसान की थ्रेसर में फंसने से मौत हो गई है। किसान की मौके पर ही मौत हो गई उस समय किसान का पूरा परिवार खेत में ही मौजूद था। यह हादसा बेहद ही भयावर थी।

जानकारी के अनुसार, किसान गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेशर मशीन के पास काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन की चपेट में आ गया। मशीन की रफ्तार तेज होने के कारण उसे संभलने का कोई मौका नहीं मिला और कुछ ही पलों में उसकी जान चली गई।

मौके पर मौजूद परिवार वाले किसान को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन किसान की जान नहीं बच पाई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि उसका बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए प्रशासन से किसानों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News