गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana PPP: हरियाणा में फैमिली आईडी के नियम बदले, अब इन लोगों का परिवार पहचान पत्र होगा रद्द

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana PPP:  हरियाणा सरकार ने हाल ही में फैमिली आईडी से जुड़ी नीतियों में अहम बदलाव किए हैं। अब केवल उन्हीं परिवारों की फैमिली आईडी मान्य होगी, जो वास्तव में हरियाणा राज्य…


Family ID rules changed in Haryana now the family identity card of these people will be cancelled 1
Family ID rules changed in Haryana now the family identity card of these people will be cancelled 1
Google News Follow us on Google

Haryana PPP:  हरियाणा सरकार ने हाल ही में फैमिली आईडी से जुड़ी नीतियों में अहम बदलाव किए हैं। अब केवल उन्हीं परिवारों की फैमिली आईडी मान्य होगी, जो वास्तव में हरियाणा राज्य में रह रहे हैं। इसके लिए सरकार ने नई अधिसूचना जारी की है।

Advertisement

फैमिली आईडी रद्द करने के कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगर पूरा परिवार हरियाणा छोड़कर दूसरे राज्य में चला जाता है, तो उनकी फैमिली आईडी रद्द कर दी जाएगी। इसके अलावा, अगर परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो मृतक का नाम फैमिली आईडी से हटा दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आईडी रद्द भी की जा सकती है। अगर परिवार का मुखिया किसी सदस्य को हटाने का अनुरोध करता है, तो आईडी रद्द भी की जा सकती है। हरियाणा फैमिली आईडी अपडेट

बड़ी घोषणा

हरियाणा सरकार ने यह भी घोषणा की है कि फैमिली आईडी से जुड़ा कोई भी डेटा किसी निजी या गैर-सरकारी संगठन के साथ साझा नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। Haryana PPP

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रद्द होने पर क्या करें?

अगर किसी कारणवश आपकी फैमिली आईडी रद्द या अमान्य हो जाती है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं या फिर CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर भी आसानी से रिन्यू करवा सकते हैं। Haryana PPP

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp