सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, इन राज्यों में चल रही थी इनकी सप्लाई

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अंबाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा की अंबाला पुलिस को अवैध शराब मामले में बड़ी सफलता मिली है। जानकारी…


Latest News 2025 05 07T100238.870
Latest News 2025 05 07T100238.870
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अंबाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा की अंबाला पुलिस को अवैध शराब मामले में बड़ी सफलता मिली है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। दरअसल, 3 मई को शहजादपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान उसने बताया कि इस काम में उसका एक और साथी है। जिसका नाम सतविंदर है। कल पुलिस ने आरोपी सतविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

उपलब्ध कराता था सामान

जानकारी के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अब तक की पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में ढक्कन, मशीन, रंग, फलेवर, लेबल, होलोग्राम आदि सामान उपलब्ध कराता था। मामले में अब तक कुल 06 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। Haryana News

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

ये आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव उपरली धमोली, सुरेंद्र सिंह निवासी गांव बपोली, संदीप निवासी गांव धनाना, सचिन निवासी गांव गोबिंदपुर थाना शहजादपुर जिला अंबाला व बिट्टू निवासी शहजादपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरामद सामान

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

जानकारी के मुताबिक, शराब की 109 पेटियां, 80 लीटर तैयारशुदा अवैध शराब, 2 कैन शराब 100 लीटर, 3 ड्रम स्पिरिट कुल 540 लीटर, 12 खाली ड्रम, 30 ड्रमी, 20 लीटर की 6 बोतल, 9600 खाली बोतलें, 4 टंकी, फूड कलर, कार्मेल कलर, भारी मात्रा में ढक्कन, रैपर, गत्ता पेटी, होलोग्राम नंबर, क्यूआर कोड, मधानी व शराब बनाने के अन्य उपकरणों व गाड़ी बरामद किए हैं। Haryana News

कागजात नहीं दिखा सके

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मकान के अंदर से हरियाणा और पंजाब में बिकने वाले देसी शराब के अलग-अलग ब्रांड की सैकड़ों पेटियां मिलीं। शराब बनाने की मशीनों से लेकर आरओ, बड़े-बड़े ड्रम, कार्टून से लेकर केमिकल व खाली बोतलें व ढक्कन बरामद हुए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए लोगों से फैक्ट्री का लाइसेंस सहित अन्य कागजात मांगे तो वे कुछ नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने एक्साइज टीम को मामले की जानकारी दी। Haryana News

रैपर मिले थे

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को जांच में हरियाणा ब्रांड हीर सौंफी, मोटा संतरा ही नहीं बल्कि पंजाब के माल्टा ब्रांड से पैक की गईं शराब की बोतलें भी मिलीं। बताया जा रहा है कि इस शराब को हरियाणा और पंजाब में सप्लाई किया जा रहा था।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp