शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking news: टोल पर कट रहे फर्जी चालान, जुर्माना देख उड़ी नींद

Written by: Best24News

Published:

Breaking news:;हिमाचल प्रदेश के कई टोल प्लाजा अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। प्रदेश में ऑटोमेटिक चालान कटने की बढ़ती घटनाओं से आम लोग खासे परेशान…


Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, टोल विवाद के बाद किसानों को मिली बड़ी राहत, टोल वसूली होगी बंद
Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, टोल विवाद के बाद किसानों को मिली बड़ी राहत, टोल वसूली होगी बंद
Google News Follow us on Google

Breaking news:;हिमाचल प्रदेश के कई टोल प्लाजा अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। प्रदेश में ऑटोमेटिक चालान कटने की बढ़ती घटनाओं से आम लोग खासे परेशान हैं। कांगड़ा जिले के रानीताल (घट्टा) टोल प्लाजा और सोलन जिले में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां वाहन के सभी दस्तावेज पूरे और वैध होने के बावजूद चालकों को मोबाइल फोन पर भारी-भरकम जुर्माने के संदेश मिल रहे हैं।

Advertisement

 

खास तौर पर बीमा वैध होने के बाद भी बार-बार इंश्योरेंस न होने के चालान भेजे जाने से वाहन चालकों में रोष और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वाहन चालकों का कहना है कि टोल प्लाजा पर लगे कैमरे और ऑटोमेटिक सिस्टम किस आधार पर बीमा संबंधी चालान काट रहे हैं, यह समझ से परे है। चालकों का तर्क है कि कैमरे वाहन की गति मापने या नंबर प्लेट पहचानने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन बीमा जैसे दस्तावेज की वैधता जांचने में सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मोबाइल पर अचानक चालान का मैसेज आते ही चालक मानसिक तनाव में आ जाते हैं और उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

ताजा विवाद कांगड़ा जिले के रानीताल (घट्टा) स्थित टोल प्लाजा से जुड़ा है। यहां से गुजरने वाले कई वाहन चालकों ने तकनीकी खामी के चलते गलत चालान कटने की शिकायतें की हैं। पीड़ित चालकों का कहना है कि वे नियमित रूप से सभी दस्तावेज अपडेट रखते हैं, फिर भी उन्हें ऑनलाइन चालान भेज दिए जा रहे हैं। इससे न केवल समय और पैसा बर्बाद हो रहा है, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हुए एक टैक्सी चालक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह मात्र 400 रुपए की सवारी लेकर जा रहा था, लेकिन घट्टा बैरियर पार करते ही उसके मोबाइल पर 2000 रुपए के चालान का मैसेज आ गया। चालक के अनुसार उसकी गाड़ी का बीमा दिसंबर 2026 तक वैध है और सभी कागजात सही हैं। इसी तरह एक अन्य वाहन चालक को भी इंश्योरेंस वैध होने के बावजूद 2000 रुपए का ऑनलाइन चालान भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा पर लगे ऑटोमेटिक चालान सिस्टम की तुरंत जांच कराई जाए और तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। साथ ही गलत तरीके से कटे चालानों को रद्द कर वाहन चालकों को राहत दी जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp