बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Jaisalmer Viral Video: जैसलमेर में बुजुर्ग के बाद एक और वीडियो वायरल, लड़की ने कुलधरा में किया ऐसा कांड

Written by: Best24News

Published:

Jaisalmer Viral Video: राजस्थान के जैसलमेर वीडियो कांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. अब आरोपी लड़की और लड़के की कई वीडियो सामने आ रही हैं, जिसमें लड़की जैसलमेर की तरह सड़क…


video 2025 05 20T151901.835
video 2025 05 20T151901.835
Google News Follow us on Google

Jaisalmer Viral Video: राजस्थान के जैसलमेर वीडियो कांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. अब आरोपी लड़की और लड़के की कई वीडियो सामने आ रही हैं, जिसमें लड़की जैसलमेर की तरह सड़क चलते लोगों के साथ अश्लील हरकत कर रही हैं, उन्हें उकसा रही है और पोर्न-अश्लील वीडियो बना रही है. ताजा वीडियो राजस्थान के कुलधरा से सामने आया है.

Advertisement

कुलधरा के वीडियो में क्या है?

यूपी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती स्मृति जैन और उसके बिहार के दोस्त शानू कुमार जिन कारनामों को अंजाम दे रहे थे, उन्हें जानकर हर कोई हैरान है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर अच्छे परिवारों से आने वाले इन दोनों युवती और युवक को ऐसा क्या हो गया कि वह इस गंदगी में उतर आए और इसमें डूबते ही चले गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

राजस्थान के हॉन्टेड प्लेस कुलधरा में भी युवती और युवक गए. वहां भी इन्होंने एक गार्ड को अपना शिकार बनाया. जैसलमेर की तरह युवती ने गार्ड के साथ अश्लील बातें करनी शुरू की. उसे उकसाने की कोशिश की. उसके साथी युवक ने भी गार्ड को उकसाया और कहां कि वह युवती के साथ अश्लील हरकत करें.

वीडियो में युवती गार्ड को खुद ही ऑफर देती हुई दिख रही है कि गार्ड उसके साथ अश्लीलता करें. मगर गार्ड युवती के ऑफर को खुद से ही नजरअंदाज करता रहा और इनके झांसे में आने से बाल-बाल बच गया. मगर अब ये वीडियो भी वायरल हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की किस तरह से गार्ड के साथ पोर्न शूट करना चाह रही है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ट्रक ड्राइवर के साथ भी की अश्लील हरकत
युवती की कई अश्लील वीडियो अब वायरल हैं. दौसा से एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में युवती और युवक रास्ता पूछने के लिए ट्रक ड्राइवर के पास जाते हैं. इस दौरान युवती ट्रक ड्राइवर के साथ ही अश्लीलता करनी शुरू कर देती है और उसे उकसाती है. ट्रक डाइवर भी युवती के झांसे में आ जाता है और बहक जाता है. इस दौरान युवती का साथी युवक सारी वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है.

आपको बता दें कि युवती इन पोर्न-अश्लील वीडियो को पोर्न साइट पर मोटी रकम में बेचती थी. पोर्न साइट पर अपलोड करने से पहले युवती अपना चेहरा ब्लर कर लेती थी और अपनी आवाज भी बदल लेती थी. मगर सामने वाले का चेहरा ब्लर नहीं करती थी. इसकी एवज में युवती और युवक को काफी अच्छा पैसा मिलता था.

युवती को कंपनी ने नौकरी से निकाला
बता दें कि युवती एक अच्छी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और उसकी काफी अच्छी सैलरी भी थी. इस केस के सामने आने के बाद कंपनी ने भी युवती को नौकरी से निकाल दिया है. युवती के परिवार का कहना है कि ऑफिस में ही किसी दूसरी युवती ने उनकी बेटी को इस दलदल में डाला, जिसमें वह फंसती चली गई

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस घटना के सामने आने के बाद परिवार बेहाल है. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी इस दलदल में फंसी हुई थी. युवती की जिस तरह की वीडियो सामने आ रही हैं, उससे देख साफ पता चलता है कि युवती और युवक ने भेलपुरी वाले से लेकर डिलीवरी बॉय, ड्राइवर, बुजुर्ग, गार्ड किसी को भी नहीं छोड़ा है. सभी के साथ अश्लील हरकत करके अश्लील वीडियो बनाई हैं और उन्हें पोर्न साइट पर बेचा है.

युवती और युवक के साथ कोर्ट में क्या हुआ?
जैसलमेर वीडियो कांड के बाद से ही युवती और युवक के इस सनसनीखेज कांड का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने नोएडा के फ्लैट से इन दोनों को गिरफ्तार किया. फिलहाल कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है. जिन परिवारों से युवक और युवती संबंध रखते हैं, उन्हें देख पुलिस भी हैरान है कि आखिर ये दोनों पैसों के लालच के लिए ये सब क्या कर रहे थे? फिलहाल युवती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp