मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Entertainment: फिल्म ‘ रामायण ‘ में मंदोदरी की भूमिका निभाएगी ये अभिनेत्री

Written by: Best24News

Published:

Entertainment: बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण‘ आजकल चर्चा कें है। इसी फिल्म को लेकर एक बडी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि Kajal Aggarwal नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण‘ में…


Entertainment: बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण‘ आजकल चर्चा कें है। इसी फिल्म को लेकर एक बडी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि Kajal Aggarwal नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण‘ में एक अहम भूमिका निभाने जा रही हैं।

Advertisement

 

सूत्रों के अनुसार, काजल इस मेगा बजट फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में रावण का किरदार साउथ के सुपरस्टार यश निभा रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

पहले ये बताया जा रहा था बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण‘ में यह रोल साक्षी तंवर को दिया जा सकता है, लेकिन अब प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि यह भूमिका काजल को ही मिली है और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

दोनों इंडस्ट्री में लोकप्रियता का फायदा:  प्रोडक्शन से जुड़े एक अन्य सदस्य ने कहा, “निर्माताओं की इच्छा थी कि यह किरदार किसी ऐसी एक्ट्रेस को मिले जिसकी लोकप्रियता पूरे देश में हो। काजल की नॉर्थ और साउथ दोनों ही सिनेमा में मजबूत फैन फॉलोइंग है, इसी वजह से उन्हें चुना गया।”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “मंदोदरी का किरदार बहुत ही भावनात्मक और गंभीर है। इसके लिए एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत थी जो गरिमा और भावनात्मक रोल अदा कर सके। काजल अग्रवाल इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं।”

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp