मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Entertenment: अब इस एक्ट्रेस को हेमा मालिनी के बाद मिला ड्रीम गर्ल का खिताब

On: December 2, 2025 7:18 PM
Follow Us:
अब इस एक्ट्रेस को हेमा मालिनी के बाद मिला ड्रीम गर्ल का खिताब

Entertenment: हर कोई जानता है कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कौन है? सभी तुरंत जवाब देंगे कि हेमा मालिनी। लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक नई एक्ट्रेस को ड्रीमगर्ल का खिताब मिल गया है। जी हां वह है प्रियंका चोपड़ा। सिंगर निक जोनस जो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार करने के लिए जाने जाते हैं। बार फिर अपनी पत्नी के लिए प्यार दिखाते हुए एक ऐसी स्टोरी पोस्ट की कि चर्चा शुरू हो गई।

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर इंस्टाग्राम पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जो फैन्स के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। तस्वीर में प्रियंका लाल बिकिनी में पूल के किनारे धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। निक ने इस फोटो के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा—“मेरी ड्रीम गर्ल से शादी के 7 साल।” इस पोस्ट पर दुनिया भर से फैन्स और दोस्तों ने कमेंट कर कपल को बधाई दी और उनके रिश्ते की तारीफ की।

निक और प्रियंका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। दोनों की पहली बातचीत 2016 में तब शुरू हुई जब निक ने X (पहले ट्विटर) पर प्रियंका को मैसेज करते हुए लिखा, “मुझे कुछ कॉमन दोस्तों से सुनने को मिल रहा है कि हमें मिलना चाहिए।” इसके बाद दोनों 2017 की वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर-पार्टी में आमने-सामने मिले और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और जुलाई 2018 में क्रेते की एक ट्रिप के दौरान निक ने प्रियंका को प्रपोज किया। Entertenment

इसके कुछ महीनों बाद दिसंबर 2018 में इस कपल ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से भव्य विवाह समारोह संपन्न किया। आज दोनों हॉलीवुड और बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। फैन्स भी इस खास मौके पर निक और प्रियंका की केमिस्ट्री की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now