शनिवार, 7 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रोजाना लग रहा जाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा : कस्बे में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्रमुख बाजारों और मुख्य सड़कों पर रोजाना जाम लगना आम हो गया…


धारूहेड़ा में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रोजाना लग रहा जाम
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, रोजाना लग रहा जाम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा : कस्बे में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। प्रमुख बाजारों और मुख्य सड़कों पर रोजाना जाम लगना आम हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब कार्यालय, स्कूल और बाजारों की आवाजाही एक साथ बढ़ जाती है।

Advertisement

अतिक्रमण

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रख देने और रेहड़ी-पटरी वालों के सड़क पर कब्जा जमाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इसके अलावा वाहन चालकों द्वारा सड़कों पर अवैध पार्किंग किए जाने से यातायात बाधित हो रहा है। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि पैदल चलने वालों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

लगता है जाम: भगत सिंह चौक, जय मार्केट, शमशेर मार्केट, सोहना रोड और नंदरामपुर बास रोड, रेवाडी रोड पर व्यस्त इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। इन क्षेत्रों में जाम के कारण एंबुलेंस और स्कूल वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp