गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में खुलेंगे रोजगार के अवसर, ये बड़ी कंपनी लगाएगी नया प्लांट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोनीपत (Sonipat) स्थित खरखौदा IMT में ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी पकड़ने जा रहा है। मारूति कंपनी के बाद अब यहां सुजुकी (Suzuki) ने…


Haryana: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोनीपत (Sonipat) स्थित खरखौदा IMT में ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी पकड़ने जा रहा है। मारूति कंपनी के बाद अब यहां सुजुकी (Suzuki) ने भी यहां अपना नया प्लांट लगाने की तैयारी तेज कर दी है।

Advertisement

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने IMT खरखौदा में 100 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरु होने वाला है। यह प्लांट टू-व्हीलर वाहनों के निर्माण पर केंद्रित होगा और इसके लिए भूमि पूजन की तैयारी तेज हो गई है।

100 एकड़ भूमि पर इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि बिना किसी बाधा के निर्माण कार्य शुरु किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दूसरा बड़ा आटोमोबाइल निवेश

खरखौदा IMT में मारूति के बाद सुजुकी का दूसरा सबसे बड़ा ओटोमोबाइल निवेश होगा। मारूती का यहां 800 एकड़ में प्लांट बन रहा है। वहीं सुजुकी का 100 एकड़ जमीन पर टू-व्हीलर वाहन निर्माण प्लांट बनेगा। 95 एकड़ जमीन पर यूनो मिंडा कंपनी का प्लांट निर्माणाधीन है।

नौकरियों के अवसर होंगे पैदा

HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला का कहना है कि सुजुकी ने अपने प्लांट के लिए भूमि पूजन की तैयारी शुरु कर दी है। आधारभूत ढांचा तैयार करने और निर्माण कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होने कहा अब खरखौदा IMT भी ओटोमोबाइल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यहां मारूति और सुजुकी के नए प्लांट बनने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे प्रदेश का औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़ेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp