गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा में इस योजना के तहत 2927 पात्रों को मिलेंगे प्लॉट, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के यमुनानगर जिले में किरायेदारों व बेघरों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने इनको घर देने के लिए CM आवास योजना शहरी के…


Eligible people of CM Housing Scheme Urban Scheme will get plots in Haryana
Eligible people of CM Housing Scheme Urban Scheme will get plots in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के यमुनानगर जिले में किरायेदारों व बेघरों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने इनको घर देने के लिए CM आवास योजना शहरी के तहत दूसरे चरण में नगर निगम क्षेत्र के 2927 पात्रों को प्लॉट देने की घोषणा की है। सरकार ने प्लॉट देने के लिए हाउसिंग फोर ऑल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

Advertisement

बुकिंग कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित

जानकारी के अनुसार जिन आवेदकों ने सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन कराया था। उन पात्रों की सूची सरकार द्वारा नगर निगम को भेजी गई है। वहीं, पात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। प्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। पात्र कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम के कार्यालय के कमरा नंबर 15 में संपर्क कर प्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं।

जानें कब मिलेंगे प्लाट

हाउसिंग फोर ऑल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के बाद पात्रों को प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे। जिसके बाद पात्रों को नगर निगम क्षेत्र में प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

योजना के तहत प्लाट लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फार आल विभाग पोर्टल पर 13 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे। अंतिम तिथि तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी एरिया के 10903 लोगों ने योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

प्लॉट के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

इनमें से प्रथम चरण में 3139 पात्रों की सूची जारी हुई थी। जिन्होंने हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर 15 फरवरी 2024 तक प्लॉट के लिए बुकिंग कराई थी। जून 2024 में इन पात्रों को जगाधरी अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित कर प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर अर्थात अंतिम आवंटन पत्र दिए गए थे। बाद में ड्रॉ के माध्यम से इन्हें जगाधरी के भटौली व जय सिटी के पास स्थित सेक्टर 22, 23, 24 व 26 में लगभग 30 वर्ग गज के प्लॉट आवंटित किए गए थे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सितंबर 2023 में प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदकों में से अब सरकार द्वारा 2927 पात्रों की सूची जारी की है। सभी पात्रों को उनके मोबाइल पर संदेश भेजकर भी इसकी जानकारी दी गई है। पात्र सरकार के हाउसिंग फार आल विभाग पोर्टल पर प्लाट के लिए आनलाइन बुकिंग कर सकते है।

जो पात्र बुकिंग करने में असमर्थ है, वह कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 15 में संपर्क कर सूची में अपना नाम देखकर बुकिंग करा सकता है।

प्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। इसलिए पात्र 15 जुलाई से पहले प्लाट के लिए बुकिंग कराए। बुकिंग कराने के बाद पात्रों को अनंतिम आवंटन पत्र दिए जाएंगे। बाद में ड्रा के माध्यम से पात्रों को नगर निगम क्षेत्र में प्लाट आवंटित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पूर्व CM ने शुरू की थी योजना

आपको बता दें कि साल 2023 में पूर्व CM मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत प्लाट आवेदन की शुरुआत प्रदेश में यमुनानगर से ही की थी। इस दौरान उन्होंने जिले के कुछ लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया था। योजना में उन परिवारों को पात्र माना गया।

जिनके परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख या इससे कम है। उनके पास अपना कोई आवास नहीं है। इन लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की गई।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp