सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Elevated Flyover in Haryana: इस शहर में बनेगा 10 KM लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, 50 हजार वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत

Written by: Best24News

Published:

Elevated Flyover in Haryana:  हरियाणा के फरीदाबाद जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की सूचना आई है। हरियाणा के एनसीआर में बल्लगढ-सोहना रोड पर लंबे समय से जाम से झूज…


Elevated Flyover in Haryana:  हरियाणा के फरीदाबाद जिले के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की सूचना आई है। हरियाणा के एनसीआर में बल्लगढ-सोहना रोड पर लंबे समय से जाम से झूज रहे लोगो का अब राहत मिलने वाली है। हरियाणा सरकार ने एक 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा है। Elevated Flyover in Haryana

Advertisement

 

बता दे कि औद्योगिक कस्बे के चलते बल्लगढ-सोहना रोड से रोजाना 50,000 गाड़िया गुजरती है। शाम को अक्सर यहां की समस्या गंभीर बनी हुई है। यहां पर ओवरब्रित बनने पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोग भारी ट्रैफिक का सामना करते हैं। जाम की वजह से जहां पहले लोग 5 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंच जाते थे अब उन्हें आधा घंटा या उससे ज्यादा का समय लग जाता है।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद बल्लभगढ़-सोहना रोड न केवल फरीदाबाद बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के सुविधाजनक ट्रैफिक रूट बन जाएगा।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण गुरुग्राम पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) द्वारा किया जाएगा। इसके निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या हल होगी बल्कि क्षेत्र में बढ़ती रेसिडेंशियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स के दबाव को भी संभाला जा सकेगा।

यह फ्लाईओवर मौजूदा 30 मीटर चौड़ी सड़क के ऊपर बनाया जाएगा और इसमें मजबूत बीम और खंभों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे वाहन बिना किसी रुकावट के गुजर सकेंगे।

दोनो बनेगी सर्विस लाईन: बता दे इस फ्लाईओवर के दोनो ओर 19 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी इससे यात्रा का समय बचेगा ईंधन की खपत कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp