Breaking News: रेवाड़ी। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का मांगो को लेकर गुस्सा फुट गया। इसी को लेकर कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को झज्जर रोड स्थित शक्ति भवन परिसर में गेट मीटिंग व धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कीह अध्यक्षता यूनिट प्रधान सोमदत्त की जबकि मंच संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।
जानिए एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की क्या है मांगें
यूनियन की मुख्य मांगों में एग्री डिस्कॉम पर रोक, पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता और स्टाफ की कमी दूर करना शामिल है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे बाजी भी की। यूनियन ने सरकार से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की है।Breaking News
25-26 जून को हुआ था प्रदर्शन
विरोध प्रदशन कर रहे कर्मचारियो ने ने कहा कि गत 20 जून को हिसार के गुरु जंभेश्वर हाल में हुई मुख्यालय स्तरीय मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसी के तहत 25-26 जून को दो दिवसीय यूनिट स्तर पर धरना-प्रदर्शन तय किया गया, जिसका शुक्रवार को दूसरा दिन था।Breaking News
नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा
यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान न होने पर 29-30 सितंबर को दो दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। Breaking News
30 जून को सभी सर्कल स्तर पर प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दूसरे में चरण में 30 जून को सभी सर्कल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे चरण में दो जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का अंबाला में घेराव किया जाएगा। चौथे चरण में 29 जुलाई को कुरुक्षेत्र में कर्मचारी जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
ये रहे मोजूद: धरने में मुख्य रूप से शमशेर सिंह, अमित चौहान, मनोज कुमार, राजेंद्र सैनी, अवधेश शर्मा, मनोज, योगेश नागर, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे। वही इसी क्रम में बावल में इन्ही मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।Breaking News













