गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Electricity: बिजली विभाग का बड़ा ऐलान ,अब पंजाब में बिजली कटौती की समस्या होगी ख़त्म

Written by: Best24News

Published:

Electricity:  पंजाब सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने घोषणा की है कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने…


Electricity:  पंजाब सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने घोषणा की है कि पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने मार्च 2026 तक राज्यभर में शून्य बिजली कटौती (Zero Outage) हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है.

Advertisement

गर्मी और धान के मौसम से पहले तैयारियों की समीक्षा
यह निर्णय चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें गर्मी और आगामी धान की बुवाई के सीजन के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई. हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि सरकार उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिजली के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

बढ़ेगी बिजली आपूर्ति क्षमता
बैठक में मंत्री ने थर्मल, हाइड्रो और रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के माध्यम से बिजली उत्पादन बढ़ाने की विस्तृत योजना की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि राज्य की एग्रीगेट ट्रांसमिशन कैपेसिटी (ATC) को मई 2025 तक 10,102 MVA से बढ़ाकर 10,400 MVA कर दिया जाएगा. इसके साथ ही PSPCL को जून 2027 तक 5000 MVA की और वृद्धि का लक्ष्य भी सौंपा गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

हर घर में 100% बिजली आपूर्ति का निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्यभर में 100 प्रतिशत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. इसके लिए HT/LT, EHT लाइनों का विस्तार, रीकंडक्टरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन और 66 KV सबस्टेशनों पर पावर ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने जैसे कार्य प्राथमिकता पर किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आरडीएसएस योजना के तहत हो रहा बुनियादी ढांचे का कायाकल्प
पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (R.D.S.S.) के अंतर्गत ₹3600 करोड़ की लागत से बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण की योजना को मंजूरी दी गई है. इनमें से ₹1700 करोड़ के कार्य पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं. बाकी टेंडरों को जुलाई 2025 के मध्य तक फाइनल करने का लक्ष्य है.

अतिरिक्त ₹1200 करोड़ की परियोजनाएं भी पाइपलाइन में
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि R.D.S.S. के अतिरिक्त ₹1200 करोड़ की अतिरिक्त परियोजनाओं के टेंडर जुलाई 2025 के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे. इन प्रोजेक्ट्स को सितंबर के मध्य तक शुरू करने और चालू वित्तीय वर्ष के भीतर 80% कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

हरभजन सिंह ईटीओ का भरोसा
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को बिना रुकावट, कुशल और समान बिजली सेवा दी जाए. उन्होंने कहा कि ये सुधार न केवल बिजली क्षेत्र को सशक्त बनाएंगे बल्कि पंजाब की आर्थिक प्रगति में भी अहम योगदान देंगे. मंत्री ने आश्वासन दिया कि आगामी महीनों में जब बिजली की मांग चरम पर होगी. उस समय भी बिजली आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं आने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp