Election News: हरियाणा में बजा उपचुनाव का बिगुल, जानिए कब भरे जाएंगे नामांकन फार्म

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
Haryana Sarpanch Elections: Announcement of by-elections for Sarpanch, Panch and Block Committee in Haryana, see full details

Election News: हरियाणा में पंचायत उपचुनाव का शैड्यूल जारी हो गया है। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार 24 मई से शुरू होगी, जो शुक्रवार 30 मई तक सुबह 10 बजे से लेकर सांय 3 बजे तक जारी रहेगी। रविवार और गजेटेड हॉलिडे के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। उप चुनाव के लिए मतदान रविवार 15 जून को होगा। उपचुनाव की तैयारियो को लेकर एक बार फिर गांवो में चहल पहल शुरू का गई है।Election News

रेवाड़ी में होगे चुनाव: रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी की पंचायती राज संस्थाओं के 22 पंच, 1 सरपंच और 1 सदस्य पंचायत समिति के उप चुनाव होंगे। जिनमें नाहड़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5, नाहड़ ब्लॉक के गांव श्याम नगर में सरपंच पद व गांव गुजरवास के वार्ड नंबर 2 में पंच पद के लिए उपचुनाव होना है।

यहां भी होगें उपचुनाव: बता दे रेवाड़ी जिले के खंड बावल के गांव रघुनाथपुरा के वार्ड नंबर 6 में पंच पद, आनंदपुर के वार्ड नंबर 7, धारण के वार्ड नंबर 7, नांगली परसापुर के वार्ड नंबर 1 में पंच पद, खंड डहीना के गांव जैनाबाद के वार्ड नंबर 13, ढाणी जरावत के वार्ड नंबर 6, कंवाली के वार्ड नंबर 10 में पंच पद, खंड धारूहेड़ा के गांव रालियावास के वार्ड नंबर 5, डवाना के वार्ड नंबर 3, लाधूवास गुर्जर के वार्ड नंबर 1 में, बालियर कलां के वार्ड नंबर 2 में पंच पद,  Election News

जाटूसाना, खोल व रेवाड़ी में उपचुनाव: इसी क्रम में खंड जाटूसाना के गांव कन्होरी के वार्ड नंबर 4 व 5 में पंच पद, खोल ब्लॉक के गांव सुंदरोज के वार्ड नंबर 7, माजरा मुश्तल भालखी के वार्ड ने 1 में पंच पद, रेवाड़ी खंड के गांव नयागांव के वार्ड नंबर 4 व 8, घुरकावास के वार्ड नंबर 3, गिन्दोखर के वार्ड नंबर 5, बैरियावास के वार्ड नंबर 6 व ठोठवाल के वार्ड नंबर 1 में पंच पद के लिए उप चुनाव होंगे।

उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया : हरियाणा में सोमवार 19 मई को नामांकन आमंत्रित करने के लिए नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। शनिवार 24 मई से शुक्रवार 30 मई तक प्रातः: 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जांएगे और नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की जाएगी। शनिवार 31 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।Election News

सोमवार 2 जून को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लिया जा सकता है और इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार 15 जून को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा।Election News

बता दे कि इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। कहीं भी पुन: मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को पुन: मतदान करवाया जाएगा और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सरपंच के लिए क्या खर्च की सीमा: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अभिषेक मीणा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के तहत पंच पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 50 हजार रुपए, सरपंच पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 2 लाख रुपए और सदस्य पंचायत समिति के लिए 3.60 लाख निर्धारित की गई है।

सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा और चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर डीसी या राज्य चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत अधिकारी के पास जमा करवाना होगा।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now