शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana crime: चुनावी जश्न बना खूनी संघर्ष, आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: पंजाब के लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव की जीत का जश्न उस समय हिंसक टकराव में बदल गया, जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना…


Haryana crime: पंजाब के लुधियाना में ब्लॉक समिति चुनाव की जीत का जश्न उस समय हिंसक टकराव में बदल गया, जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चल गईं। यह घटना गुरुवार देर शाम गिल रोड स्थित बचित्तर नगर इलाके में हुई, जहां माहौल कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बेकाबू हो गया। पथराव और फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।Haryana crime

Advertisement

जानिए कैस हुआ विवाद: बता दें कि ब्लॉक समिति चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस समर्थकों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। हालात तब और बिगड़ गए जब कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के समय सड़क पर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका और बढ़ गई।Haryana crime

ये हुए घायल‘ बतों दे कि इस हिंसक झड़प में गोलियां और पत्थर लगने से कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44), गुरदीप सिंह (32), उदमवीर सिंह (25) और मनदीप सिंह (36) शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग भय के कारण अपने घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

CCTV  खंगाली: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद चुनावी जीत के जश्न के दौरान आपसी रंजिश के चलते भड़का। पुलिस ने कहा है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Haryana crime

पुलिस बल तैनात’ घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की दोबारा झड़प न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल के बाद इस तरह की हिंसा ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp