गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breakign News: EIC की नई एसओपी लागू: हरियाणा में 15 दिन में मिलेगा फोटो युक्त वोटर आईडी कार्ड

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breakign News: हरियाणा में अब मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इस प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी…


Breakign News: हरियाणा में अब मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने इस प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है, जिसके तहत मतदाता सूची में नामांकन या किसी भी प्रकार के विवरण में बदलाव के 15 दिनों के भीतर ईपीआईसी कार्ड की डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।Breakign News

Advertisement

इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह एसओपी मतदाता सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इसके तहत मतदाता पहचान पत्र के निर्माण से लेकर उसके डाक विभाग के माध्यम से वितरण तक की प्रक्रिया में हर चरण की निगरानी की जाएगी।

इस पूरी प्रणाली को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे मतदाताओं को प्रत्येक चरण की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि मतदाताओं को अपने पहचान पत्र की स्थिति की जानकारी भी समय पर मिल सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ईसीआई ने इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए अपने नवीनतम ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर एक विशेष आईटी मॉड्यूल विकसित किया है। इस मॉड्यूल के माध्यम से एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस (एपीआई) को डाक विभाग के सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे डेटा सुरक्षित रहते हुए तेज और कुशल सेवा डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह पहल न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि मतदाता पंजीकरण प्रणाली को अधिक सटीक, उत्तरदायी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी। भारत निर्वाचन आयोग का यह कदम चुनावी व्यवस्था में एक और डिजिटल सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुलभ और भरोसेमंद बन सकेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp