शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Education News: हरियाणा के सभी 23 जिलों के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभागिता : प्रवेश कौशिक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Education News: संस्कृत भारती, हरियाणा की संस्कृत भारती भाषा प्रबोधन वर्ग रेवाड़ी की ओर (Sunglow International School Rewari) सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में 2 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा…


संस्कृत भारती, हरियाणा की संस्कृत भारती भाषा प्रबोधन वर्ग रेवाड़ी की ओर सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में 2 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है।
संस्कृत भारती, हरियाणा की संस्कृत भारती भाषा प्रबोधन वर्ग रेवाड़ी की ओर सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में 2 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है।
Google News Follow us on Google

Education News: संस्कृत भारती, हरियाणा की संस्कृत भारती भाषा प्रबोधन वर्ग रेवाड़ी की ओर (Sunglow International School Rewari) सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में 2 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत भारती एक सामाजिक संगठन है, जो न केवल भारत में अपितु विश्व के 28 देशों में संस्कृत के संरक्षण व प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रहा है।

Advertisement

संस्कृत भारती, हरियाणा के प्रांत प्रचार प्रमुख सतेन्द्र कुमार ने बताया कि वेदों की मूल संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान परम्परा का मुख्य आधार है। सम्पूर्ण ज्ञान विज्ञान संस्कृत ग्रन्थों में ही निबद्ध है। वर्तमान सरकार भी भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण हेतु कटिबद्ध है। अतः भारत सरकार ने नई शिक्षा नीति-2020 में संस्कृत व संस्कृत में निबद्ध भारतीय ज्ञान के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष महत्त्व दिया है।

संस्कृतभारती के द्वारा विदेशों एवं भारत के विभिन्न राज्यों में संस्कृत संभाषण के प्रशिक्षण हेतु आवासीय वर्गों एवं शिबिरों का आयोजन किया जाता है, जिनमें भाग लेने वाले शिक्षार्थी मात्र 10 दिन में ही संस्कृत बोलने व लिखने में समर्थ होने लगते हैं ।Education News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

संस्कृतभारती हरियाणा के प्रांत प्रचार प्रमुख सतेन्द्र कुमार ने प्रांत के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि इस बार यह संस्कृत भाषा प्रबोधन वर्ग रेवाड़ी के सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में 2 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजन किया जा रहा है।(Sunglow International School Rewari)

आगे उन्होंने कहा कि इस प्रबोधन वर्ग में हरियाणा के अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, गुरुग्राम व सिरसा इत्यादि 23 जिलों के विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। संस्कृत भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री नरेन्द्र कुमार एवं उत्तर क्षेत्र प्रशिक्षण प्रमुख संजीव पाठक के मार्गदर्शन में संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जा चुका है।
संस्कृत भारती हरियाणा के प्रांताध्यक्ष डॉ. सोमेश्वर दत्त ने बताया कि इन संस्कृत भाषा प्रबोधन वर्गों की विशेषता यह है कि ये वर्ग शीतकालीन अवकाशों में आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों के अवकाशों का भी सदुपयोग हो सके ।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आगे प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि इस वर्ग में प्रांत मंत्री प्रमोद शास्त्री, प्रांत सह-मन्त्री ईशम सिंह व भूपेन्द्र शर्मा, प्रांत साहित्य प्रमुख पुष्पेन्द्र आत्रेय, प्रांत प्रचार प्रमुख सतेन्द्र कुमार, संस्कृत सेवक अजय शास्त्री, गुरजीत शास्त्री, व सुरेन्द्र शास्त्री इत्यादि अनेक प्रशिक्षक के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे। इस संस्कृत भाषा प्रबोधन वर्ग में गुरुग्राम विभाग संयोजक प्रवेश कौशिक सर्व व्यवस्था प्रमुख के रूप में उपस्थित रहेंगे।(Sunglow International School Rewari)

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp