गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Education News : अब स्कूलों की तर्ज पर कालेजों में होगी PTM , जानिए क्यों पडी जरूरत

Written by: Best24News

Published:

Education News:  स्कूलों की तर्ज पर अब महाविद्यालयों में भी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) होगी। इसी को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब जिले के महाविद्यालयों में भी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) करने का…


Education News Now PTM will be held in colleges on the lines of schools know why it was needed
Education News Now PTM will be held in colleges on the lines of schools know why it was needed
Google News Follow us on Google

Education News:  स्कूलों की तर्ज पर अब महाविद्यालयों में भी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) होगी। इसी को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब जिले के महाविद्यालयों में भी अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) करने का आदेश जारी कर दिया है। आगे होने वाली कॉलेजों में प्रोफेसर अभिभावकों से विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा करेंगे। Education News

Advertisement

जानिए क्यों पडी जरूरत: बता दे कि स्कूलों से कॉलेज कई मामलों में भिन्न हैं। कॉलेज में आने के बाद विद्यार्थी के विचार परिपक्व हो जाते हैं और मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और संवेगात्मक विकास भी कुछ हद तक हो जाता है। साथ ही तर्क एवं चिंतन शक्ति भी बढ़ जाती है।

बता दे हर माह महाविद्यालय में अभिभावकों और विद्यार्थियों की सेमिनार के साथ विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न शैक्षिक पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। अभी तक केवल स्कूलों में अभिभावकों व शिक्षकों की बैठक होती थी, लेकिन अब कॉलेजों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। Education News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

ऐसे में विद्यार्थी को औपचारिक एवं अनौपचारिक दोनों ही प्रकार की शिक्षा जरूरी होती है। इसलिए उनके बीच समय-समय पर समस्याओं पर विचार विमर्श होना जरूरी होता है। Education News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अभिभावकों को यह लगता है कि बच्चे का दाखिले लेने के बाद उसे कॉलेज न भेज कर किसी कोचिंग संस्थान भेजें, ताकि बच्चा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि वे कॉलेजों में विद्यार्थियों की समस्याओं पर चिंतन करें। Education News
——–
डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली ने बताया कि कॉलेज में सेमिनार से विद्यार्थियों की समस्याओं पर चिंतन किया जाएगा। इसमें अभिभावकों की भी उपस्थिति अनिवार्य होगी। इससे काफी फायदा होगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp