गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Schools: हरियाणा में 1680 स्कूलों पर गिरी गाज, शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया की बैन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Schools: हरियाणा में जिन प्राइवेट स्कूलों ने खाली सीटों की जानकारी नहीं दी थी, राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत उनके खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा शिक्षा…


Haryana Schools: हरियाणा में जिन प्राइवेट स्कूलों ने खाली सीटों की जानकारी नहीं दी थी, राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत उनके खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा गैर मान्यता प्राप्त 1,680 प्राइवेट स्कूलों का मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (MIS) पोर्टल बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों में अभी दाखिले की प्रक्रिया को भी रोक दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को लिविंग सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। ताकि छात्र दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला ले सकें।

शिक्षा विभाग द्वारा यह एक्शन प्रदेश के करीब 10,744 प्राइवेट स्कूलों की जांच के दौरान लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग बहुत जल्द,1680 स्कूलों को मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल से पूरी तरह हटा देगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में योग्य स्टूडेंट्स का RTE के तहत दाखिला किया जा रहा है। इस कड़ी में विभाग की ओर से 10744 निजी स्कूलों से खाली सीटों की जानकारी मांगी गई थी।

इसके अलावा स्कूलों मान्यता प्राप्त डॉक्यूमेंट्स भी मांगे गए थे। जिनमें से 9064 स्कूलों ने जानकारी दे दी थी, अगर इनमें से स्कूल की मान्यता से जुड़े डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ मिलेगी, तो उसे भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल की श्रेणियों में माना जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

6905 स्कूलों की वेरिफिकेशन का काम पूरा
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी। ऐसा सामने आया है कि अब तक 6905 स्कूलों की वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। 2159 स्कूलों को वेरिफिकेशन का काम अभी बाकी है।

शिक्षा विभाग ने वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी DEEO को सौंपी है। विभाग ने इसके लिए अधिकारियों को 8 जून तक का समय दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वेरिफिकेशन में लापरवाही होने पर DEEO के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp