गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Dwarka Expressway: गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी, तीन-तीन घंटे खुलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल, ये होगी टाइमिंग

Written by: Best24News

Published:

Dwarka Expressway: गुरुग्राम, सोहना और जयपुर की तरफ से आने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली क्षेत्र में बन रही ढाई किलोमीटर की टनल का…


Dwarka Expressway: गुरुग्राम, सोहना और जयपुर की तरफ से आने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली क्षेत्र में बन रही ढाई किलोमीटर की टनल का काम पूरा हो चुका है। इसे पहले फेस में 29 मई से हर दिन तीन-तीन घंटे के लिए खोला जाएगा।

Advertisement

दोपहर 12 से तीन बजे के बीच वाहन चालक इस टनल का इस्तेमाल कर सकेंगे। वाहनों का दबाव चेक करने के बाद इसे दूसरे फेस में पूरी तरह से खोलने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

मंगलवार दोपहर दिल्ली, गुरुग्राम के यातायात पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने टनल का मौका मुआयना कर वाहनों के लिए इसे पहले फेस में तीन-तीन घंटे के लिए खोलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

क्योंकि दोपहर के समय गुरुग्राम और जयपुर की तरफ से एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में इस टनल के खुलने से वाहन चालकों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी।

वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे का अच्छा विकल्प मिलने से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का दबाव कम हो सकता है। इससे यातायात सुगम होगा। गुरुग्राम यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दूसरे चरण में टनल खोलने के लिए भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp