NH 48 Dharuhera : धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग हीरो के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज व मालपुरा के पास निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के उठ रही धूल के गुबारो से राहगिर परेशान है। आलम यहां तक यहां पर दिनरात जाम की समस्या भी बनी हुई है।NH 48 Dharuhera

बता दे पिछले दो महिनों से हीरो कंपनी के पास ओवरब्रिज निमार्ण कार्य जारी है। वही अब मालपुरा के पास हाईवे पर बनी सडक को तोडकर नया बनाया जा रहा है। निमार्ण कार्य के कारण दिनभर धूल उड़ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

राहगिरो का कहना है निर्माण एजेंसी द्वारा धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसी के चलते दिनभर जाम लगा रहता है।NH 48 Dharuhera
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
धूल से लोग परेशान: बता दे एक ओर तो पहले ही गर्मी का सितम है वही दूसरी ओर सडक निर्माण से उठ रही धूल को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी व आंधी चलने के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।NH 48 Dharuhera
पानी छिडकाव करवाने की मांग: मालपुरा की सरंपच प्रतिनिधि मलखान, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र, राजेंद ने एनएचएआई यहां पवर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवान की मांग की है। उनका कहना है एक साथ दो किलोंमीटर में दो जगह सडक निर्माण होने से जाम की समस्या गंभीर हो गइ है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी
