शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो कैसे बदले! बिना RTO जाए हो जाएगा आपका काम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Driving License:  अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय कोई पुराना फोटो दिया था या अब आपके हस्ताक्षर बदल गए हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अब फोटो और हस्ताक्षर अपडेट…


Driving License:  अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय कोई पुराना फोटो दिया था या अब आपके हस्ताक्षर बदल गए हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अब फोटो और हस्ताक्षर अपडेट करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए न तो RTO जाने की जरूरत है और न ही कोई लंबा इंतजार। बस कुछ जरूरी दस्तावेज और ₹400 की फीस देकर आप 7 दिन के अंदर घर बैठे नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।Driving License:

Advertisement

फोटो या हस्ताक्षर बदलना क्यों जरूरी है?

परिवहन विभाग के मुताबिक कई बार लोग लाइसेंस बनवाते समय पुराना फोटो दे देते हैं या जल्दबाजी में गलत हस्ताक्षर कर देते हैं, जो बाद में किसी दूसरे पहचान दस्तावेज से मेल नहीं खाता। इससे न सिर्फ ट्रैफिक चेकिंग में बल्कि बैंकिंग या सरकारी कामों में भी दिक्कत आती है। अब सरकार ने इसी को देखते हुए यह सुविधा दी है कि आप अपने डीएल का फोटो और हस्ताक्षर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आवेदन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  • इस सुविधा का लाभ लेने से पहले कुछ जरूरी शर्तें हैं
  • आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
  • आपके पास पुराना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • आधार कार्ड पर लगी फोटो नए डीएल पर अपडेट होगी।

आवेदन करते समय बदलाव का कारण स्पष्ट रूप से बताना होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • फोटो और हस्ताक्षर बदलने के लिए आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा और इन चरणों का पालन करना होगा:
  • परिवहन सेवा की वेबसाइट पर जाएं
  • ब्राउज़र में parivahan.gov.in खोलें
  • “ऑनलाइन सेवाएँ” टैब पर क्लिक करें
  • यहाँ “ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएँ” पर जाएँ
  • राज्य और RTO चुनें
  • अपना राज्य चुनें और RTO कार्यालय चुनें
  • आगे बढ़ने के लिए “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें
  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और विवरण भरें
  • DL नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें
  • आपके DL के बारे में पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • फोटो और हस्ताक्षर अपडेट विकल्प पर जाएँ
  • “DL में फ़ोटो और हस्ताक्षर बदलें” चुनें
  • अब आपको आधार नंबर और OTP दर्ज करना होगा
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp