सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्दी जानें

Written by: सुनील चौहान

Published:

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर! अब इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के अधीन बस स्टैंड के पास ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट…


Driving License Big news for those who want to get a driving license know quickly
Driving License Big news for those who want to get a driving license know quickly
Google News Follow us on Google

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर! अब इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के अधीन बस स्टैंड के पास ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर सतर्कता विभाग द्वारा की गई छापेमारी के बाद सेंटर की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। अब सेंटर में एजेंटों का प्रवेश रोकने की कवायद के तहत केवल उन्हीं आवेदकों को सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा जो अपना लाइसेंस बनवाने आए हैं।

Advertisement

इसके लिए RTO के निर्देश के बाद सेंटर के बाहर एक कर्मचारी की टेबल लगाई गई है और उक्त कर्मचारी रजिस्टर में प्रत्येक आवेदक का आवेदन नंबर, नाम और फोन नंबर दर्ज करेगा, जिसके बाद उसे सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद सेंटर के बाहर प्रतिदिन सक्रिय रहने वाले करीब एक दर्जन निजी एजेंटों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के आसपास प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक निजी एजेंट सक्रिय रहते हैं। ये एजेंट आवेदकों को झांसे में लेते थे और ड्राइविंग टेस्ट पास करवाने से लेकर लाइसेंस स्वीकृत करवाने तक हर काम के लिए ‘सेटिंग’ का हवाला देते थे।

लेकिन अब आरटीओ ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आरटीओ के आदेशों के तहत किसी भी एजेंट या अनावेदक को सेंटर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सेंटर के बाहर स्थापित डेस्क पर रजिस्टर में हर व्यक्ति की एंट्री दर्ज की जाएगी और उसी के आधार पर उसे चेक करके सेंटर में भेजा जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

अब सेंटर के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एआरटीओ विशाल गोयल ने आज सेंटर में तैनात समूह स्टाफ कर्मियों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए। एआरटीओ ने बताया कि अब स्टाफ ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

क्योंकि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्टाफ कर्मी व्हाट्सएप और अन्य सोशल साइट्स के जरिए सेंटर के बाहर तैनात एजेंटों के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी आवेदक से अवैध धन की वसूली न हो और हर व्यक्ति को समान अवसर मिले।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि एजेंट ड्राइविंग टेस्ट पास कराने से लेकर हर काम आसानी से और जल्दी करवाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं और अंदर मौजूद स्टाफ से तुरंत काम करवा देते हैं। ऐसी शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp