गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

National Doctors Day: डॉ. नीरज गोयल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, किडनी ट्रांसप्लांट में अग्रणी योगदान के लिए मिला पुरस्कार

Written by: सुनील चौहान

Published:

National Doctors Day: पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ किडनी ट्रांसप्लांटेशन सर्जन डॉ.…


National Doctors Day: पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ किडनी ट्रांसप्लांटेशन सर्जन डॉ. नीरज गोयल को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान हरियाणा में किडनी प्रत्यारोपण कार्यक्रम की स्थापना और उसे मजबूती से आगे बढ़ाने में उनके अहम योगदान के लिए दिया गया।

Advertisement

डॉ. गोयल ने उस समय इस दिशा में पहल की, जब राज्य के उत्तरी भाग में किडनी ट्रांसप्लांटेशन जैसी उन्नत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उनकी अथक मेहनत और विशेषज्ञता की बदौलत आज न सिर्फ हजारों मरीजों को जीवनदान मिला है, बल्कि हरियाणा इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर हुआ है।National Doctors Day

अब तक डॉ. गोयल 1000 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट कर चुके हैं, जिनमें से करीब 400 सफल प्रत्यारोपण पंचकूला के अल्केमिस्ट अस्पताल में किए गए हैं। वे वर्तमान में इस अस्पताल में यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।National Doctors Day

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डॉ. गोयल ने बताया कि पहले अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर जैसे जिलों के मरीजों को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था, जिससे लंबी प्रतीक्षा सूची और मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब हरियाणा के साथ-साथ चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी के मरीजों को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगी है।

सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. गोयल ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, उन सभी मरीजों का है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया। उनकी उम्मीद और सहयोग ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह पुरस्कार वास्तव में उनका है।”

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp