गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Double Murder : हरियाणा में प्लॉट विवाद पर डब्बल मर्डर, रोहतक में चली गोलियां और गंडासी

Written by: Best24News

Published:

Double Murder: हरियाणा के रोहतक में बडा मामला सामने आया है। रोहतक के फतेहपुर कालोनी में बुधवार रात दो पक्षों के बीच प्लॉट विवाद को लेकर हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनखराबे…


Double Murder: हरियाणा के रोहतक में बडा मामला सामने आया है। रोहतक के फतेहपुर कालोनी में बुधवार रात दो पक्षों के बीच प्लॉट विवाद को लेकर हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनखराबे में बदल गया। कहासुनी के दौरान 21 वर्षीय सुमित को गोली मार दी गई, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी मनीष पर गंडासी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

Advertisement

जानिए क्या है विवाद: रोहतक पुलिस ने बताया कि मृतक सुमित के पिता विक्की ने बताया कि सुमित प्लंबर का काम करता था और अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। तीन भाई-बहनों में सुमित का योगदान परिवार के लिए मुख्य था। उन्होंने बताया कि झगड़े की शुरुआत मनीष की ओर से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से हुई थी।Double Murder

की फायरिंग: मनीष ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे सुमित की छाती में गोली लगी। परिजनों ने घायल सुमित को तुरंत पीजीआइएमएस रोहतक के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सिर और चेहरे पर किए वार: 35 वर्षीय मनीष, जो फायर ब्रिगेड विभाग में कार्यरत था और लाइसेंसी रिवाल्वर रखता था, भी मौके पर लोगों के आक्रोश का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गंडासी से मनीष के सिर और चेहरे पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मनीष के भाई श्याम ने बताया कि मनीष चार बच्चों का पिता था और हाल ही में उसने फतेहपुर कालोनी में नया मकान बनाया था। दोनों परिवारों के घरों के बीच खाली प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और प्लॉट विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp