रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Double Murder In Haryana: सोनीपत में दिनदहाड़े बाप बेटे की हत्या, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों गोलियो से भूना

Written by: Best24News

Published:

Double Murder In Haryana: हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रही है। सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में अपराधियों दिनदहाड़े पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अंधाधुध फायरिंग से शुक्रवार…


Double Murder In Haryana: हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रही है। सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में अपराधियों दिनदहाड़े पिता–पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अंधाधुध फायरिंग से शुक्रवार को वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सोनीपत के खरखौदा शहर के बाइपास स्थित थाना कलां चौक के पास गांव गोपालपुर निवासी धर्मबीर और उनका बेटा मोहित बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।Double Murder In Haryana

घटना के बाद जब आरोपी फरार हो रहे थे, तो उनकी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाशों ने पास से गुजर रहे गांव तुर्कपुर के एक युवक की बाइक छीनी और फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

सीसीटीवी खंगाले: सोनीपत पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। दिनदहाड़े हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp