Flight Safety: हवाई यात्रा आज के समय में सबसे तेज, आरामदायक और लोकप्रिय यात्रा विकल्प बन चुकी है . लेकिन जितनी सुविधा यह देती है, उतनी ही सख्ती इसके सुरक्षा नियमों में भी होती है . एयरपोर्ट और विमान के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित होती है, जिसमें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भाषा को तुरंत गंभीरता से लिया जाता है .Flight Safety
बोलने से पहले सोचें! इन शब्दों का इस्तेमाल न करें
कुछ शब्द ऐसे हैं जो सुनने में भले ही आम लगें, लेकिन एयरपोर्ट या विमान में इनके प्रयोग से आप कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं .
नीचे दिए गए शब्दों को बोलने या लिखने से बचें:
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
बम
हाइजैक / अपहरण
आतंकवादी / टेररिस्ट
बंदूक / गन
विस्फोटक / एक्सप्लोसिव
स्मगलिंग / तस्करी
ड्रग्स / नशीली दवाइयां
चाकू / ब्लेड
क्रैश / विमान हादसा
यहां तक कि मजाक में भी यह शब्द बोलना भारी पड़ सकता है . अगर कोई कह दे, “मेरे बैग में बम है”, तो तुरंत हिरासत में लिया जा सकता है .
सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हो जाती हैं एक्टिव
जैसे ही ये शब्द किसी की बातों या हरकतों में नजर आते हैं, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ जाती हैं .
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
फ्लाइट में देरी हो सकती है
आपसे लंबी पूछताछ हो सकती है
हिरासत में लिया जा सकता है
FIR दर्ज हो सकती है और यात्रा रद्द भी की जा सकती है
बच्चों को भी दें जानकारी, ताकि वे अनजाने में गलती न करें
बच्चे कई बार अनजाने में टीवी या मोबाइल पर सुनी बातें बोल देते हैं, जिससे सुरक्षा में भ्रम पैदा हो सकता है .इसलिए उन्हें यात्रा से पहले समझाएं कि कौन-से शब्द बोलना खतरे का संकेत हो सकता है. इससे न केवल उनकी सुरक्षा बनी रहेगी, बल्कि आपका पूरा सफर बिना रुकावट के पूरा होगा .
सोशल मीडिया पर भी बरतें सावधानी
आजकल लोग हर बात को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन फ्लाइट से जुड़ी कोई भी आपत्तिजनक या सुरक्षा से जुड़ी पोस्ट/कमेंट न करें .Flight Safety
उदाहरण के लिए:
“आज तो विमान को हाइजैक करने का मन कर रहा है” – ऐसा मजाक भी आपको कानूनी लपेटे में ला सकता है .
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
यात्रा से पहले अपनी तैयारी पूरी रखें
सभी बैग्स की जांच अच्छे से करें
कोई भी संदिग्ध वस्तु न रखें
सुरक्षा जांच में पूरी तरह सहयोग करें
कोई संदेह हो तो एयरपोर्ट हेल्प डेस्क से संपर्क करें Flight Safety
