मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Electricity Bill: क्या आपका भी आता है गर्मियों में ज्यादा बिजली बिल ? ऐसे करें बचत

Written by: Best24News

Published:

 Electricity Bill:  अप्रैल से ही तापमान बढ़ने लगता है और साथ ही बढ़ने लगता है बिजली का बिल. एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज जैसे उपकरणों के अधिक उपयोग से बिल 2 से…


 Electricity Bill:  अप्रैल से ही तापमान बढ़ने लगता है और साथ ही बढ़ने लगता है बिजली का बिल. एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज जैसे उपकरणों के अधिक उपयोग से बिल 2 से 3 गुना तक बढ़ जाता है. लेकिन कुछ स्मार्ट ट्रिक्स से आप इस खर्च को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. Electricity Bill

Advertisement

जानिए किस अप्लायंस से कितनी यूनिट खर्च होती है?
1,000 वॉट का कोई भी उपकरण 1 घंटे में 1 यूनिट बिजली खपत करता है.
2 टन का एसी: 1300 से 2000 वॉट प्रति घंटे
रेफ्रिजरेटर: 150 से 450 वॉट प्रति घंटे
42 इंच LED टीवी: 70 से 90 वॉट प्रति घंटे
BEE स्टार रेटिंग वाले उपकरण खरीदें

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा प्रमाणित 5 स्टार रेटिंग वाले अप्लायंसेस कम बिजली खाते हैं. जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग होगी, उतनी ज्यादा बिजली की बचत होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सैंक्शन लोड से ज्यादा लोड न करें
अगर आपने 3 किलोवाट का कनेक्शन लिया है तो एक समय में इससे ज्यादा उपकरणों को एकसाथ न चलाएं. लोड बढ़ने पर बिजली बिल भी ज्यादा आएगा और ट्रिपिंग की समस्या भी होगी.

CFL या ट्यूब की जगह लगाएं LED बल्ब

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

LED बल्ब 50,000 घंटे तक चल सकता है, जबकि CFL की औसत लाइफ इससे 6 गुना कम होती है. इसके अलावा LED बल्ब 75% तक कम बिजली की खपत करता है.

टीवी को मेन स्विच से करें बंद
रिमोट से टीवी बंद करने पर वह Stand-by मोड में बिजली खपत करता रहता है. इसलिए इस्तेमाल न होने पर मेन स्विच से टीवी बंद करें, इससे हर महीने कई यूनिट की बचत हो सकती है. Electricity Bill

स्विच बोर्ड के इंडिकेटर से भी बढ़ता है बिल
पुराने लाल इंडिकेटर 5 वॉट के होते हैं. अगर घर में 10 इंडिकेटर हैं, तो ये हर महीने 300 रुपये तक का बिल बढ़ा सकते हैं. इन्हें हटाना या कम करना बचत में मददगार हो सकता है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

AC को 24 डिग्री पर चलाएं
AC को 24 डिग्री पर चलाने से 16 डिग्री की तुलना में 48% तक बिजली की बचत होती है.

ऑटो मोड में चलाएं
BEE की गाइडलाइन के अनुसार 24-26 डिग्री आदर्श टेम्परेचर है
फ्रिज का करें सही इस्तेमाल
बहुत गर्म चीजें फ्रिज में न रखें
फ्रिज को समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करें
फ्रिज को दीवार से कम से कम 2 इंच दूर रखें
बार-बार फ्रिज खोलने से बिजली ज्यादा खर्च होती है
छत पर लगवाएं सोलर पैनल
अगर आप बिजली बिल में बड़ी बचत चाहते हैं, तो एक बार का निवेश करके सोलर पैनल लगवाएं. इससे हर दिन 4-5 यूनिट फ्री बिजली मिल सकती है और लंबे समय तक बिल में भारी कटौती होगी.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp