गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

DLF Luxury Projects: हरियाणा के इस शहर में बनेगा लक्जरी आवास, 5,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी DLF

Written by: सुनील चौहान

Published:

DLF Luxury Projects: हरियाणा के कई शहरों में अब महंगे फ्लैट्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। खासकर दिल्ली एनसीआर से लगते जिलों में महंगे फ्लैट्स का चलन बढ़ रहा है वहीं…


DLF Luxury Projects: हरियाणा के कई शहरों में अब महंगे फ्लैट्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। खासकर दिल्ली एनसीआर से लगते जिलों में महंगे फ्लैट्स का चलन बढ़ रहा है वहीं चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में भी एक से बढ़कर एक महंगी सोसाइटी विकसित हो रही है। DLF Luxury Projects

Advertisement

गुरुग्राम में बनेगा अमीरों का नया शहर

प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड गुरुग्राम में एक लक्जरी आवास परियोजना विकसित करने के लिए करीब 5,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी चालू वित्त वर्ष (2025-26) में उच्च मांग के आधार पर रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग हासिल करना चाहती है.

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सूत्रों के अनुसार, कंपनी जल्द ही गुरुग्राम के सेक्टर 76/77 में 18 एकड़ की परियोजना ‘डीएलएफ प्रिवाना नॉर्थ’ शुरू करेगी. इसमें 1,150 से अधिक अपार्टमेंट होंगे.

5500 करोड़ रुपए अनुमानित लागत

DLF ने बताया कि इस परियोजना को विकसित करने की अनुमानित लागत करीब 5,500 करोड़ रुपये है. यह आगामी परियोजना 116 एकड़ की टाउनशिप ‘डीएलएफ प्रिवाना’ का हिस्सा है. इस टाउनशिप में कंपनी ने पिछले साल दो परियोजनाएं – ‘डीएलएफ प्रिवाना वेस्ट’ और ‘डीएलएफ प्रिवाना साउथ’ शुरू की थीं और उन्हें करीब 12,800 करोड़ रुपये में पूरी तरह से बेच दिया था.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

17000 करोड़ रुपए से अधिक आवासीय संपत्तियां

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, डीएलएफ ने लक्जरी घरों की मजबूत मांग के बीच चालू वित्त वर्ष में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की आवासीय संपत्तियां पेश करने की योजना बनाई है.

 

पिछले महीने, डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कारोबार अधिकारी आकाश ओहरी ने विश्लेषकों को सूचित किया कि कंपनी ने चालू तिमाही में इस नई परियोजना प्रिवाना नॉर्थ को पेश करने का लक्ष्य रखा है. DLF Luxury Projects

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp