गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Diwali News: रेजांगला शहीदों की याद में जलाएं 114 दीये

Written by: Best24News

Published:

Diwali News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कबड्डी तथा एथलेटिक्स की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने कोच संदीप कुमार के निर्देशन में रेजांगला शहीदों…


Light 114 diyas in memory of Rezangla martyrs
Light 114 diyas in memory of Rezangla martyrs
Google News Follow us on Google

Diwali News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कबड्डी तथा एथलेटिक्स की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने कोच संदीप कुमार के निर्देशन में रेजांगला शहीदों की स्मृति में 114 दीये जलाकर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 20 अक्टूबर, 1962 को भारत चीन के बीच रेजांगला युद्ध प्रारंभ हुआ था, जिसमें 114 जवान शहीद हो गए थे। यह युद्ध विश्व के सैनिक इतिहास में दुर्लभतम लड़ाइयों में शामिल है, जिसमें भारतीय सेना की 13 कुमाऊं की सी कंपनी ने 1300 चीनियों को इस बर्फीली जंग में मौत के घाट उतार दिया था।Diwali News

अंतिम गोली तथा अंतिम सांस तक लड़ी गई इस लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 114 शहीदों को विद्यालय की खेल नर्सरी में अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, क्योंकि इस शहादत के दौरान भी दीपावली का अवसर था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीहा के भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि सूबेदार सुमेर सिंह,विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया, सरपंच सरिता यादव, प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे, युवा चेतना संगठन के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर ने विद्यालय तथा खेल नर्सरी की इस प्रेरक पहल पर सभी खिलाड़ियों तथा कोच को बधाई दी है।Diwali News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp