गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari AQI: रेवाड़ी में दिवाली पर छाया धुंआ, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उडी छज्जिया, रात 1 बजे तक हुई आतिशबाजी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari AQI : दिवाली की रात रेवाड़ी शहर में आतिशबाजी देर रात तक जारी रहने से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार प्रशासन ने केवल…


Rewari AQI : दिवाली की रात रेवाड़ी शहर में आतिशबाजी देर रात तक जारी रहने से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार प्रशासन ने केवल रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन शहर के विभिन्न इलाकों में रात 1 बजे तक आतिशबाजी होती रही।Rewari AQI

Advertisement

प्रदूषण हुआ जानलेवा: प्रतिबंध के बावजूद जमकर देर रात अतिशबाजी हुई। इतना ही कोर्ट के आदेश के बावजूद ग्रीन पटाखों की जगह जमकर दूसरे पटाखे चलाए गए। इतना ही सरेआम पटाखों की बिक्री भी जारी रही।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

AQI का स्तर

  • सोमवार रात 8 बजे AQI 284 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
  • रात 11 बजे तक यह बढ़कर 305 हो गया, जो ‘गंभीर’ स्तर दर्शाता है।
  • दिवाली के अगले दिन, मंगलवार सुबह 8 बजे AQI 377 तक पहुंच गया, और दोपहर 1 बजे यह आंकड़ा 395 पर रहा, जिसे ‘खतरनाक’ माना जाता है।

दिवाली की रात जब आकाश रंग–बिरंगे पटाखों से जगमगा रहा था, उसी समय हवा में ज़हर भी घुलने लगां सोमवार रात  पूरे जोश से पटाखे फोड़े, नतीजा ये हुआ कि जहर हवा में घुलता ही चला गया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

इसके चलते हवा में धुंआ और धूलकणों की मात्रा कई गुना बढ़ गई, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायतें आने लगीं।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

धारूहेड़ा म्युनिसिपल कार्यालय के बाहर लगे प्रदूषण मापक उपकरणों ने दिवाली की रात वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया। देर रात तक AQI का स्तर 300 के पार पहुंच गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर पर हवा में सूक्ष्म कणों (PM2.5 और PM10) की मात्रा स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए।

पर्यावरण विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने नियमों के उल्लंघन के मामलों पर निगरानी रखी, हालांकि कई इलाकों में लोगों ने रोक के बावजूद पटाखे जलाए। अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के बाद अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना कम है, क्योंकि हवा की गति भी सामान्य से कम बनी हुई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp