HomeHaryana NewsExpressway: यमुना से गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी, 4000 करोड़ की लागत...

Expressway: यमुना से गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी, 4000 करोड़ की लागत से बनेगा एक्सप्रेसवे

Expressway: उत्तर प्रदेश में अब तक पूर्वांचल, बुंदेलखंड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ चुके हैं. लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे जो कि नोएडा और दिल्ली को जोड़ता है. अब भी गंगा एक्सप्रेसवे से अलग-थलग था. इसी दूरी को पाटने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है. जो गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा.

छह लेन का बनेगा 74 किलोमीटर लंबा लिंक रोड
यीडा और यूपीडा द्वारा इस छह लेन के नए लिंक एक्सप्रेसवे का रूट तैयार कर लिया गया है. यह एक्सप्रेसवे 74.3 किलोमीटर लंबा होगा और इसे बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है. यह परियोजना यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत बनाएगी.Expressway

यमुना से गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी
यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर माइलस्टोन (फिल्म सिटी सेक्टर-21) से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेसवे के 44 किलोमीटर बिंदु (बुलंदशहर जिले के सियाना क्षेत्र) तक पहुंचेगा. इससे यातायात का प्रवाह और तेज होगा.Expressway

रेवाड़ी: जिले के बावल विधानसभा में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

54 गांवों की जमीन पर होगा निर्माण

यह लिंक एक्सप्रेसवे गौतम बुद्ध नगर जिले के 9 और बुलंदशहर जिले के 45 गांवों की जमीन पर बनेगा. भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है. इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी.

एक्सप्रेसवे का डिजाइन बदला गया, सेक्टर नहीं होंगे प्रभावित
पहले यह प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे 83 किलोमीटर लंबा था. जो यमुना सिटी के सेक्टरों के बीच से होकर गुजरता था. अब इसका एलाइनमेंट बदला गया है और इसकी लंबाई घटाकर 74.3 किलोमीटर कर दी गई है. ताकि किसी सेक्टर को प्रभावित किए बिना निर्माण किया जा सके.

  एयरपोर्ट तक बेहतर पहुंच, लॉजिस्टिक्स हब बनेगा यूपी
इस लिंक के बनने से दिल्ली-NCR, पश्चिमी यूपी और अन्य राज्यों से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच और आसान होगी. सरकार की योजना है कि इस कॉरिडोर के जरिये उत्तर प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जाए.

संपत्ति के दामों में उछाल और रोजगार के अवसर
इस परियोजना के चलते छोटे कस्बों से बड़े शहरों तक सीधा संपर्क बन जाएगा. जिससे संपत्ति के मूल्य तेजी से बढ़ सकते हैं. इसके साथ-साथ रियल एस्टेट, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

बुलंदशहर के पास बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
इस लिंक रोड के किनारे बुलंदशहर जिले के पास एक मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाने की योजना है. इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक ढांचे को मजबूती मिलेगी.

22 जिलों को मिलेगा एयरपोर्ट से सीधा संपर्क
गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली इस परियोजना से 22 जिलों के लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज पहुंच मिलेगी. साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय भी घटेगा.

 मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा 2 घंटे कम
नए लिंक एक्सप्रेसवे से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर अब पहले से करीब दो घंटे कम हो जाएगा. इससे उत्तर प्रदेश का आर्थिक और औद्योगिक नक्शा और बेहतर होगा.Expressway

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments