शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

धारूहेंडा में खुलेगी Digital Library , डीसी करेंगे शुभांरभ

Written by: सुनील चौहान

Published:

Digital Library: धारूहेड़ा: बच्चों को आधुनिक शिक्षा एवं डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, सैक्टर-4A, धारूहेड़ा में जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी…


Digital Library: धारूहेड़ा: बच्चों को आधुनिक शिक्षा एवं डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, सैक्टर-4A, धारूहेड़ा में जिला बाल कल्याण परिषद्, रेवाड़ी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है ।

Advertisement

रेवाडी जिला बाल कल्याण अधिकारी, विरेन्द्र यादव ने बताया कि मंगलवार 27 जनवरी, 2026 को डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन अभिषेक मीणा, उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद, रेवाड़ी के कर कमलों से किया जायेगा।Digital Library

उन्होने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को ई-बुक्स, शैक्षणिक वीडियो, सामान्य ज्ञान, अखबार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। डिजिटल लाइब्रेरी में कम्प्यूटर, किंडल के साथ हाई स्पीड इंटरनेट, पूर्ण वातानुकूलित, पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था तथा पढ़ने के लिए उचित माहौल दिया जायेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp