सोमवार, 2 नवम्बर 2026

RBI: कही आपकी जेब में तो नही आया 500 का नकली नोट, कैसे करे पहचान ?

Written by: Best24News

Published:

 RBI Note Verification Tips: क्या आपने हाल ही में बाजार से या एटीएम से ₹500 का नोट लिया है? अगर हां, तो अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. भारत सरकार…


 RBI Note Verification Tips: क्या आपने हाल ही में बाजार से या एटीएम से ₹500 का नोट लिया है? अगर हां, तो अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने एक हाई अलर्ट जारी किया है. जिसमें ₹500 के नकली नोटों के चलन में आने की जानकारी दी गई है. ये नकली नोट इतने असली जैसे हैं कि पहचानना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है.RBI

Advertisement

गृह मंत्रालय ने सभी जांच एजेंसियों को दी चेतावनी

गृह मंत्रालय की ओर से जारी चेतावनी को देश की प्रमुख जांच एजेंसियों –

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI)
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU)
सीबीआई (CBI)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ साझा किया गया है.
इस अलर्ट में कहा गया है कि नकली नोटों की छपाई इतनी उच्च गुणवत्ता की है कि ये मूल नोटों से लगभग मिलते-जुलते हैं.
नकली नोट पहचानना क्यों हुआ मुश्किल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में जो नकली ₹500 के नोट चलन में आए हैं. वे प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी और कागज की क्वालिटी के मामले में असली नोटों से काफी मेल खाते हैं.
इस कारण से कई बार बैंक कर्मचारी भी इनकी पहचान नहीं कर पाते और नकली नोट बाजार में आसानी से घूमते रहते हैं.

कैसे पहचानें नकली ₹500 के नोट को?
हालांकि नकली नोट असली जैसे दिखते हैं. लेकिन उनमें एक गंभीर त्रुटि पाई गई है. इस गलती की वजह से आप नकली नोट को पहचान सकते हैं:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

स्पेलिंग में गड़बड़ी:
नकली नोट पर लिखा होता है – “Rizerv Bank of India”
जबकि असली नोट पर सही स्पेलिंग होती है – “Reserve Bank of India”
यानि नकली नोट में ई (E) की जगह ए (A) का प्रयोग किया गया है. RBI

स्याही और अक्षरों का अंतर:
रंग, स्याही और टेक्स्ट के आकार में मामूली फर्क होता है.
जब आप नोट को ध्यान से देखेंगे, तो आपको यह फर्क महसूस होगा.

वॉटरमार्क और सिक्योरिटी थ्रेड की जांच करें:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

असली ₹500 के नोट में महात्मा गांधी का वॉटरमार्क होता है.
एक सिक्योरिटी थ्रेड होता है, जो नोट को लाइट में देखने पर दिखाई देता है और उसमें “भारत” और “RBI” लिखा होता है. नकली नोट में यह साफ नहीं दिखता या गड़बड़ी होती है.
क्यों बढ़ा है नकली नोटों का खतरा?
सरकारी एजेंसियों का मानना है कि भारत में बड़ी मात्रा में नकली नोट पहले ही बाजार में आ चुके हैं.
इसका उद्देश्य न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाना है. बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाना है.
इसलिए सरकार और जांच एजेंसियां इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.

बैंक और ATM से लिए गए नोटों की भी जांच जरूरी
हालांकि बैंक और ATM से मिलने वाले नोट आमतौर पर सुरक्षित माने जाते हैं. लेकिन हालिया घटनाओं के चलते ATM से निकले नकली नोट की भी खबरें सामने आ रही हैं.
इसलिए, जब भी आप ₹500 या ₹2000 का नोट प्राप्त करें, तो तुरंत उसकी जांच करें और किसी तरह की गड़बड़ी लगे तो तुरंत बैंक में रिपोर्ट करें.

नकली नोट मिलने पर क्या करें?
अगर आपके हाथ में कोई नकली नोट आता है, तो इन स्टेप्स को अपनाएं:

नोट को तुरंत अलग रखें – उसे आगे किसी को देने से बचें.
नजदीकी बैंक शाखा या पुलिस थाने में जाकर जानकारी दें.
बैंक द्वारा एक रसीद या acknowledgment दी जाती है. जिसे संभालकर रखें.
किसी संदिग्ध व्यक्ति से नकली नोट मिलने की स्थिति में पुलिस को सूचना दें.
सावधानी ही बचाव है
किसी भी संदेह की स्थिति में RBI हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें.
नकद लेन-देन करते समय विशेष रूप से ₹500 और ₹2000 के नोटों की प्रामाणिकता जांचें.
सड़क किनारे दुकानों या फुटपाथ विक्रेताओं से बड़ी राशि का लेन-देन करते समय सतर्क रहें.
यदि आप व्यापारी हैं, तो नोट डिटेक्टर मशीन का प्रयोग जरूर करें.RBI

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp