
Diarrhea News: हर वर्ष सिर्फ डायरिया बच्चों की मौत हो रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में 30 जून तक स्टॉप डायरिया 2025 अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित की जायेगी। Diarrhea News:
सिविल सर्जन डॉ. नरेन्द्र दहिया व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में हर साल लगभग सवा लाख बच्चों की मृत्यु डायरिया के कारण होती है जिसका प्रभाव गर्मी तथा बारिश के मौसम में अधिक रहता है।
इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा 30 जून 2025 तक स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला के 0 से 5 साल तक के लगभग 98000 बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित की जाएगी और लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
उन्होंने बताया कि ओआरएस का पैकेट एक लीटर पानी में घोलकर पिलाने से बच्चे में निर्जलीकरण की स्थिति से बचा जा सकता है तथा इस दौरान अगर जिंक की टेबलेट साथ ली जाती है तो उससे दस्तो में तुरन्त कमी आती है जिसके कारण नवजात शिशुओं में दस्तो से होने वाले मृत्यु को रोका जा सकता है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
उन्होंने बताया कि प्राईमरी तथा मिडिल स्कूलों में स्वच्छता व हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया जाएगा व बच्चे यह संदेश सभी घरो में पहुंचायें कि खाने से पहले व शौच के बाद हाथ धोने से बच्चों में इन दस्त जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
