शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Diabetes Food: बासी रोटी खाने के ये है चमत्कारी लाभ, सेहत के लिए बन सकती है वरदान

Written by: Best24News

Published:

Diabetes Food: बासी रोटियों का सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि बासी रोटी का सुबह सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके लिए भी…


Diabetes Food: बासी रोटियों का सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि बासी रोटी का सुबह सेवन फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तें जरूरी हैं। आइए, जानते हैं बासी रोटी से जुड़े फायदे और नुकसान की सच्चाई।

Advertisement

सुबह की बासी रोटी

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, अगर रात की रोटी को अगली सुबह खाया जाए तो ये हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए थोड़ा फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर अगर रोटी अच्छी तरह से स्टोर की गई हो। गेहूं की रोटी फाइबर से भरपूर होती है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गर्मियों में बासी रोटी खाना क्यों है रिस्की?

गर्मी के दिनों में बासी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। रोटी जैसे कार्बोहाइड्रेटयुक्त खाद्य पदार्थों में जल्दी बैक्टीरिया या फंगस पनपने लगते हैं, खासकर तब जब उन्हें लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखा गया हो। ऐसी रोटियों को खाने से उल्टी, पेट दर्द, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।फ्रिज की रोटियां

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कई लोग रोटियां बनाकर फ्रिज में रखते हैं और 2-3 दिन तक उन्हीं को गर्म करके खाते रहते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ये आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। फ्रिज में रखी रोटी में भी समय के साथ सूक्ष्म जीवाणु पनपने लगते हैं, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

क्या करें बची रोटियों का?

यदि रोटियां बच भी जाएं तो उन्हें दोबारा उपयोग में लाने का तरीका समझदारी से चुनें। जैसे – उन्हें सब्जी में मिक्स करके रोल बना सकते हैं या फिर रोटी चूरमा या रोटी का उपमा बना सकते हैं। पर ध्यान रहे कि ये प्रयोग भी उसी दिन करें, दो-तीन दिन तक स्टोर करने से बचें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

कब बिल्कुल ना खाएं बासी रोटियां?

यदि आपको पहले से पेट में दर्द, गैस, अपच या फूड पॉइजनिंग की समस्या है, तो बासी रोटियां बिल्कुल ना खाएं। बासी खाना आपकी स्थिति को और खराब कर सकता है।

फ्रेश खाना ही है बेहतर विकल्प

गर्मियों के मौसम में ताजे बने खाने का सेवन ही सबसे सुरक्षित और सेहतमंद तरीका है। फ्रेश रोटियां न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होती हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp