शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Dharuhera Ward: 1 – सेक्टर में जलभराव की निकासी नहीं, बंदरों का आतंक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera Ward: 1: धारूहेड़ा: शहर के वार्ड एक की गलियों में जमा हो रहे बारिश व दूषित पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। सेक्टर छह के…


धारूहेड़ा: शहर के वार्ड एक की गलियों में जमा हो रहे बारिश व दूषित पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।
धारूहेड़ा: शहर के वार्ड एक की गलियों में जमा हो रहे बारिश व दूषित पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।
Google News Follow us on Google

Dharuhera Ward: 1: धारूहेड़ा: शहर के वार्ड एक की गलियों में जमा हो रहे बारिश व दूषित पानी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। सेक्टर छह के हाउसिंग बोर्ड में लंबे समय से पानी निकासी व जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने से हालात बदतर हो गए हैं।

Advertisement

जगह-जगह सड़कों पर गंदा पानी जमा है, जिससे सेक्टर वासियों आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जबकि गर्मियों में इस पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। वार्ड में करीब 1100 मतदाता है इसके कुछ हिस्से को वार्ड 18 में शिफ्ट कर दिया है।Dharuhera Ward: 1

धारूहेडा के सेक्टरों में पिछले दो साल से बंदरों का आतंक है। पिछले 10 दिन में दो महिलाओं को <a href=

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मेरे कार्यकाल में काफी कार्य हुए है। पार्क मेंं लाइट, सडक निमार्ण, जलभराव वाले स्थान पर रैन हार्वेस्टिंग लगाए गए है। जलभराव समस्या गंभीर बनी हुई है। इस समस्या को लेकर कई बार बैठक मे उठाया गया लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
सुमित्रा मुकदम, पार्षद

सेक्टर में सीवर और नालों की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं है। कई जगहों पर सीवरेज ओवरफ्लो तो आम हो गया है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है।Dharuhera Ward: 1
शिव कुमार सिंह

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सेक्टरो में काफी जगह स्ट्रीट लाइटे बंद है। इसको लेकर नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विनोद गुर्जर

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

सेक्टर में तीन पार्क है झूले तो लगाए दिए है। पानी की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन पार्क में घास नहीं है। पार्क में लाइट लगी हुई है। लेकिन झूले टूटे हुए है
उपेंद्र यादव

सेक्टर में पिछले दो साल से बंदरों का आतंक है। पिछले 10 दिन में दो महिलाओं को बंदर काट चुके है। कई बार नपा अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
बाबूलाल लांबा

 

राजस्थान का काला पानी सेक्टर वासियों के गले की फांस बना हुआ है। बिना बारिश पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा है। बेस्टेक रोड जलभराव से सारा टूट चुका है।
प्रदुमन जैन
—

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp