रविवार, 11 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा रामलीला के दूसरे दिन हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News)। जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया।


धारूहेड़ा रामलीला के दूसरे दिन हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन
धारूहेड़ा रामलीला के दूसरे दिन हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News)। जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। इसमें रामलीला क्लब के कलाकारों और पदाधिकारियों ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंच पर राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति यज्ञ और चारों राजकुमारों के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Advertisement

रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका हेमंत पनवाल, माता कौशल्या की सौरव शौर्य, माता कैकयी की गौरव पनवाल और माता सुमित्रा की भूमिका पंकज ने निभाई। वहीं महर्षि विश्वामित्र के किरदार में सूबे सिंह रंगा, मंत्री सुमंत के रूप में विशाल शर्मा और शृंगी ऋषि की भूमिका में हर्ष प्रधान नजर आए।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन, कलाकारों ने मोहा मन

मंचन में दिखाया गया कि शृंगी ऋषि ने राजा दशरथ के यहां पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न कराया। इसके फलस्वरूप श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में विकास कार्यों का चेयरमैन अजय जांगड़ा ने लिया जायजा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp