रविवार, 11 अक्टूबर 2026

जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन, कलाकारों ने मोहा मन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रामलीला की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन के साथ हुई, जिसमें कलाकारों और पदाधिकारियों ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन, कलाकारों ने मोहा मन
जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन, कलाकारों ने मोहा मन
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): जय बाबा सैय्यद श्री रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन के साथ हुई, जिसमें कलाकारों और पदाधिकारियों ने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात रामलीला मंचन के दौरान राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए यज्ञ और पुत्र जन्म के सजीव प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

प्रमुख कलाकारों ने निभाए सजीव किरदार

रामलीला के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से पौराणिक पात्रों में जान फूंक दी। विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का विवरण इस प्रकार रहा।

  • राजा दशरथ: हेमन्त पनवाल
  • माता कौशल्या: सौरव शौर्य
  • माता कैकयी: गौरव पनवाल
  • माता सुमित्रा: पंकज
  • महर्षि विश्वामित्र: सूबे सिंह रंगा
  • मंत्री सुमंत: विशाल शर्मा
  • शृंगी ऋषि: हर्ष प्रधान
पुत्र प्राप्ति के प्रसंग ने बंधी समां

मंचन के दौरान शृंगी ऋषि द्वारा राजा दशरथ के यहाँ पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न कराने और उसके फलस्वरूप राजा दशरथ को चार पुत्र (श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न) प्राप्त होने के दृश्य को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा रामलीला के दूसरे दिन हवन और पुत्र प्राप्ति प्रसंग का मंचन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp